ठगी – 100 से अधिक ट्रांजेक्शन से शातिरों के तीन दर्जन खातों में भेजे एक करोड़ रुपये,

by
रोहित भदसाली।  मंडी  : जिला मंडी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस थाना मध्य जोन की टीम जांच करते हुए तथ्य जुटा रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी को राशि वापस दिलाने के नाम पर शातिर झांसा देते रहे और पैसे लेते रहे।
गिफ्ट में ब्रिटिश पौंड होने की सूचना से पीड़ित भी कर चुकाने की एवज में शातिरों की ओर से मांगी गई राशि को भेजता रहा। मामले में खुलासा हुआ है कि 100 से अधिक ट्रांजेक्शन से शातिरों के तीन दर्जन खातों में एक करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर हुई है। शातिरों के खातों में पड़ी धनराशि को फ्रीज करवाने के लिए विभिन्न बैंकों से पत्राचार किया गया है।
        पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी ठगी की राशि वापस मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये हुई चैट को भी अपने कब्जे में लिया है। जांच को पुख्ता बनाने के लिए इन दिनों दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी महिला के संपर्क में आया था। जिसने उसे एक उपहार भेजा। उपहार को कस्टम से प्राप्त के लिए विभिन्न करों के नाम पर उससे लगभग 20 लाख रुपये ठग लिए। बाद में शातिर दूतावास का कर्मचारी बताकर सक्रिय हुए। पहले दी गई गई रकम को वापस पाने के लिए पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी ने ठगों को करीब 80 लाख रुपये और विभिन्न ट्रांजेक्शनों से भेज दिए। इस तरह कुल एक करोड़ रुपये उससे शातिरों ने ठग लिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को होटल मैनेजमेंट डिग्री करने का मौका

हमीरपुर 15 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टैक्नोलॉजी बेंगलूरू से होटल मैनेजमेंट में तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री करने का अवसर है। जिला सैनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय का प्रारूप तैयार करेंः डीसी

समग्र शिक्षा अभियान के तहत उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना : डाईट देहलां समग्र शिक्षा अभियान की तृतीय व चतुर्थ तिमाही के साथ वार्षिक समीक्षा बैठक आज उपायुक्त कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग, चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यान्वित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नीति आयोग से ओएसडी शिक्षा...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

SHO को 20 हजार रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

बद्दी (सोलन) : स्टेट विजिलेंस ने  एसएचओ बद्दी को 20,000 रुपए विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी एसएचओ एक केस को रफा दफा करने के एवज में शिकायताकर्ता से...
Translate »
error: Content is protected !!