11 साल बच्ची से छेड़छाड़ , सामान लेने के लिए गए थी मासूम : 55 साल के दुकानदार ने की हरकत ,

by

समाना :   मोतिया बाजार में एक किरयाना स्टोर स्वामी ने 11 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है। वीरवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बच्ची दुकान पर सामान खरीदने के लिए गईा थी, जहां पर 55 साल का दुकानदार ऋषिपाल अकेला था। मौका पाते ही दुकानदार ने बच्ची के कपड़े उतारने शुरू कर दिए और उसके साथ अश्लील हरकत की। घबराकर बच्ची दुकान से भाग गई और घर पहुंच सच्चाई बता दी।

                     इसके बाद बच्ची ने घर पहुंचने के बाद अपनी मां को सच्चाई बताई। परिवार ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनकी बच्ची 24 अप्रैल की दोपहर को आरोपी की दुकान पर गई थी। जहां पर आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिए थे। इस दौरान दुकान पर कोई अन्य ग्राहक आया तो लड़की मौका पाते हुए भाग गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया है।थाना सिटी समाना के एसएचओ इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने कहा कि, केस दर्ज करने के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहरो में लगने वाली एलईडी लाइटों के कार्य में तेजी लाई जाए : एग्रीमैंट अनुसार खराब व बंद लाइटों को बदला जाए-डीसी

एक साल से फंड, ग्रांट न प्रयोग करने में असफल संस्थाएं इसे वापिस लौटाएं, शहर व गांवो में लगे गंदगी के ढेर हटाएं जाएं नवांशहर। डीसी नवजोत पाल सिंह रंधावा ने जिले में चल...
article-image
पंजाब

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी : 19 नवंबर को वही दिन है ज‍िस द‍िन ‘वर्ल्ड टेरर कप’ का फाइनल खेला जाएगा

जालंधर : प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारत को फिर से धमकी दी है। पन्नू ने सिख समुदाय के लोगों से...
पंजाब

बाइक व एक्टिवा चोरी, गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है।...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 2 ड्रग मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 2.8 kg मेथाम्फेटामाइन बरामद

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले ड्रग तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। बता दें कि इस कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया...
Translate »
error: Content is protected !!