11 साल बाद मां से मिली लापता बच्ची

by

फतेहगढ़ साहिब : वर्ष 2015 में मात्र सात वर्ष की उम्र में लापता हुई बच्ची को जिला बाल भलाई कमेटी फतेहगढ़ साहिब ने लगभग 11 साल बाद उसकी मां और भाइयों से मिला दिया। वर्षों बाद बेटी को सामने देखकर मां शांति देवी की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। यह भावुक दृश्य देख मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखें भी नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार रूपा मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव गैगटी की रहने वाली है। वर्ष 2015 में उसका परिवार काम की तलाश में दिल्ली आया था और सिंधु बॉर्डर के पास गांव भरौटा में रहने लगा था। उसी दौरान रूपा घर से खेलने निकली और लापता हो गई। काफी तलाश के बाद 7 मई 2015 को कुंडली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

2016 में सरहिंद रेलवे स्टेशन पर मिली थी बच्ची

1 मई 2016 को सरहिंद रेलवे पुलिस को एक बच्ची मिली, जिसे जिला बाल भलाई कमेटी के सुपुर्द किया गया। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने अपना और माता-पिता का नाम तो बताया, लेकिन गांव और जिले की सही जानकारी नहीं दे सकी। कमेटी ने बिहार से संपर्क भी किया, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसे पटियाला के पूर्ण बाल निकेतन होम में भेज दिया गया, जहां उसकी परवरिश और पढ़ाई हुई। हाल ही में उसे जालंधर के गांधी वनीता आश्रम भेजा गया था।

मासी ने पहचानी बच्ची

चेयरमैन एडवोकेट अनिल गुप्ता ने बताया कि सितंबर 2025 में पंचकुला के एसआई राजेश कुमार से संपर्क हुआ। उन्होंने बच्ची की फोटो और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। वायरल वीडियो को रूपा की मासी की बेटी ने पहचान लिया और संपर्क किया।

आखिरकार जालंधर से लाकर रूपा को उसकी मां और भाइयों को सौंप दिया गया। उसके पिता का 2018 में निधन हो चुका है। वर्तमान में 18 वर्षीय रूपा +1 की छात्रा है और पूरी तरह स्वस्थ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन : लुधियाना शहरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने भी पहुंच का कथा श्रवण की

लुधियाना, 3 जनवरी: मॉडल ग्राम एक्सटेंशन में क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री राम सेवक संघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य...
article-image
पंजाब

मारपीट के मामले में वांछित दो गिरफ्तार

गढ़शंकर, 7 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 18 अगस्त को दर्ज हुए मारपीट करने के मामले में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर बलजिंदर...
article-image
पंजाब

प्रवासी भारतीय गुरपाल नागरा तथा अजीत गिल का सम्मान…..ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी ने

गढ़शंकार।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा खेलों के क्षेत्र में योगदान डालने वाले टूर्नामेंट कमेटी के सहयोगी समाजसेवी गुरपाल सिंह नागरा कनाडा तथा अजीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर.एस.एस. स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने पर खन्ना ने किया प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद

होशियारपुर, 3 अक्टूबर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक स्मारक 100 रुपये का सिक्का और एक विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!