11.30 करोड़ की लागत से शीघ्र बनेगा गढ़शंकर-झुंगियां मार्ग : विरोधी राजनीतिक दल धरना लगाकर सड़क बनने का लेना चाहते हैं श्रेय- रौड़ी

by

गढ़शंकर :21 अगस्त : आज विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में एक प्रैस भेंट में कहा कि गढ़शंकर से झुंगियां जाने वाली 11.30 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क पास हो चुकी है, शीघ्र ही उसका काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने विरोधी राजनीतिक दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि अब उन्हें पता चल गया है कि सड़क शीघ्र ही बन जाएगी और वे धरना लगाकर सड़क के बनने का क्रेडिट लेना चाहते हैं।
उन्होंने पत्रकारों से भेंट करते कहा कि उन्होंने गत 5 वर्ष विधायक रहते हुए अपने क्षेत्र के 178 गांव और 26 वार्डों के विकास की आवाज बुलंद की और कुछ मामले हल करवा दिए थे। क्षेत्र के जो मामले रह गए हैं उसमें मुख्य मुद्दा गढ़शंकर से बीनेवाल झुंगियां की खस्ताहाल सड़क का है। अब पंजाब में उनकी सरकार है तो जो भी उनके इलाके के मामले शेष रहते हैं उनका शीघ्र ही समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने शिअद पर प्रहार करते हुए कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल तथा भाजपा की सरकार रही है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार तथा सांसद भी अकाली-भाजपा का रहा है फिर भी इस सड़क पर एक टोकरी बजरी भी नहीं डाली गई। उन्होंने कहा गढ़शंकर से बीनेवाल-झुंगिया तक बनने वाली सड़क पर जहां खराब हो जाती है गढ़ी मट्टों, कोट मैरा, झुंगियां आदि में सीमेंटड रोड बनाया जाएगा और इसके साथ-साथ पानी की निकासी के लिए नाले बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र की लगभग एक दर्जन लिंक सड़कें भी जल्दी बनने जा रही हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की समूह पचायतों को अपील की कि यदि कोई नई सड़क और भी बनने वाली है तो उस संबंधी भी उनको सूचित किया जाए। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते कहा कि गढ़शंकर में बाईपास, सीवरेज और कंडी नहर की रहते काम को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका वादा है कि गढ़शंकर के हर खेत में पानी पहुंचेगा और हर समस्या का हल किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 21 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

ऊना  : जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के चलते कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 21...
article-image
पंजाब

गांव गोंदपुर में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव गोंदपुर में इंडियन ऑयल के नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन समारोह बड़े ही शानदार ढंग से आयोजित किया गया। यह पेट्रोल पंप दीप गगन सिंह गिल (प्रोप्राइटर गिल पेट्रोल पंप, दसूहा)...
पंजाब

चोरी की एक्टिवा के साथ दो गिरफ्तार। : 9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने दरशन सिंह उर्फ बनी को 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई रवीश कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ डाघाम गांव के पास...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार कर रही केवल ड्रामेबाजी : जाखड़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ड्रामेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस संबंध में उसने...
Translate »
error: Content is protected !!