11.55 करोड़ रुपए की ठगी : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक हटली शाखा में 11.55 करोड़ रुपए की ठगी मामले में साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया व्यक्ति

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का सर्वर हैक कर 11.55 करोड़ रुपए की ठगी मामले को लेकर साइबर पुलिस ने बेंगलुरु से एक और गिरफ्तारी की है। साइबर पुलिस ने यह छठी गिरफ्तारी की है। आरोपित को गिरफ्तार कर साइबर पुलिस शिमला की टीम शिमला लेकर आई है।
साइबर पुलिस की टीम बेंगलुरु में बीते करीब एक सप्ताह से छापेमारी कर रही थी लेकिन उक्त आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। हालांकि अब उसे गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
इस मामले के तार दिल्ली के अलावा 4 राज्यों राज्यों महाराष्ट्र (मुंबई), राजस्थान, दिल्ली और यू.पी. से जुड़े हैं। जिनके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने के मामले में साइबर पुलिस गिरफ्तारियां कर रही है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड अभी हाथ नहीं लगा है।
सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर ये गिरफ्तारियां की जा रही हैं। साइबर पुलिस की जांच में सामने आया है कि शातिर आरोपियों ने 11.55 करोड़ की राशि को करीब 20 म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर किया। जांच के अंतर्गत संबंधित सभी बैंक खातों की जानकारियां भी जुटाई जा चुकी हैं।
वहीं सूत्रों के अनुसार कुछ आरोपी गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए हैं। शातिर ठगों ने बीते मई माह में साइबर अटैक कर चम्बा के हटली शाखा के एक खाताधारक का मोबाइल हैक कर राज्य सहकारी बैंक से 11.55 करोड़ रुपए उड़ा लिए थे। सूचना के अनुसार पहले यह राशि एक खाते में ट्रांसफर की गई, उसके बाद उसे आगे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी : हिमाचल में साढ़े 14 लाख बिजली के घरेलू उपभोक्ताओं को इसका पहुंचेगा लाभ

शिमला : राज्य सरकार ने हिमाचल में लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने की अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने बजट में लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया

सरकाघाट 26जनवरी।   आज यहाँ सरकाघाट के रावमापा (बाल )के मैदान में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया । उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने राष्ट्रीय ध्वज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन पट्टे की शर्तों के उल्लंघन पर सतलुज स्टोन क्रशर की बिजली आपूर्ति बंद …..खनन नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी जिला प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति : डीसी जतिन लाल

नई क्रशिंग गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित..हालांकि प्लांट परिसर में पहले से स्टोर सामग्री की लोडिंग–ट्रांसपोर्टेशन की अनुमति बरकरार..ताकि स्टॉक का निपटान हो सके ऊना, 5 दिसंबर. खनन पट्टे की शर्तों और हिमाचल प्रदेश खनिज नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर तैयार किए जाएं प्रस्ताव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक कला-शिल्प के माध्यम से कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!