11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म : पेमेंट के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म

by

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले में श्मशान घाट में एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रिश्ते में आरोपी की भतीजी लगती है। पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है, आरोपी फरार है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि दूर की रिश्तेदारी में आरोपी उसका देवर लगता है। आरोपी शाम के समय गांव में सुनसान जगह पर बने श्मशान घाट पर बेटी को ले गया। वहां ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बेटी की गंभीर हालत देख उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
लुधियाना: पेमेंट के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म
लुधियाना में रेडीमेड गारमेंट्स का काम करने वाली महिला को कारोबारी ने पेमेंट देने के बहाने बुलाया और कार में बैठाकर ले गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ कार में दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। थाना डिवीजन सात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की आरोपी से पुरानी जान-पहचान है। आरोपी ने पहले भी उसे शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। इस पर पीड़िता ने पहले भी केस दायर किया है, जो अभी चल रहा है। आरोपी ने फिर से पड़िता से संपर्क किया और पेमेंट का बहाना बनाकर बुलाया। थाना डिवीजन सात के एसएचओ सतपाल सिद्धू का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेंहिंदवानी में रक्तदान शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित : सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी की स्मृति को समर्पित सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी की स्मृति को समर्पित एक रक्तदान शिविर लगाया रक्तदान शिविर

गढ़शंकर, 19 फरवरी  : मेंहिंदवानी गांव की धर्मशाला में जिला रेड क्रॉस सोसायटी के नेतृत्व और ब्लड डोनर काउंसिल नवांशहर के तकनीकी सहयोग से सेवानिवृत्त सूबेदार संतोख चंद द्वारा अपने दिवंगत पुत्र गौरव जोशी...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय चंदर प्रभा किरपाल नमित श्रद्धांजलि समारोह 7 अक्टूबर को होगा

होशियारपुर/,दलजीत अजनोहा :  बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज किरपाल के माता जी चंदर प्रभा किरपाल का पिछले दिनों देहांत हो गया था । उनका  श्रृद्धांजलि समारोह 7 अक्टूबर को बाद दुपहर 1...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्करों द्वारा अपनी मांगों को लेकर रोष रैली

गढ़शंकर, 19 जनवरी : मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन के नेता बलविंदर कौर, कमलजीत कौर, मनजीत कौर तथा डीएमएफ नेता हंस राज गढ़शंकर व सतपाल कलेर के नेतृत्व में गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों के सक्रिय...
article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल () पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!