11 से 14 नवंबर तक रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला – DC आदित्य नेगी

by
DC अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर की तैयारियों को लेकर की बैठक
शिमला, अक्टूबर 08 – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां रामपुर बुशहर के मिनी सचिवालय सभागार में 11 से 14 नवंबर 2023 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर के उपलक्ष्य में बैठक की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला पीजी कॉलेज रामपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा और सांस्कृतिक संध्या पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेला का आगाज करेंगे और 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समापन समारोह में शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि लवी मेला के दौरान स्टाल के आवंटन में पारदर्शिता बरती जाएगी ताकि सबलेटिंग की समस्या से निजात मिल सके और ग्रामीण लोगों को वस्तुएं उचित दाम पर उपलब्ध हो सके।
आदित्य नेगी ने बताया कि लवी मेला के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा वर्तमान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी ताकि लोगों को समावेशी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके और वह लाभान्वित हो सके।
उन्होंने नगर परिषद से आय व्यय एवं सफाई व्यवस्था, विद्युत विभाग से विद्युत आपूर्ति, जल शक्ति विभाग से पेयजल व्यवस्था, परिवहन विभाग से ग्रामीण क्षेत्र से बसें उपलब्ध करवाने पर गहनता से विचार विमर्श किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि मेला का आयोजन सुचारू रूप से संभव हो सके।
उन्होंने पुलिस विभाग को संवेदनशील स्थान पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने के आदेश दिए ताकि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। उन्होंने अग्निशमन विभाग रामपुर को फायर हाइड्रेंट दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपदा का सामना किया जा सके।
उपायुक्त ने 4 से 6 नवंबर को आयोजित होने वाली अश्व प्रदर्शनी पर विस्तृत चर्चा की और घुड़दौड़ में इनाम की राशि को 10000 रुपए करने की घोषणा की।
उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर निशांत तोमर ने बैठक का संचालन किया और मेला की विभिन्न गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया।
बैठक में अध्यक्ष जिला परिषद शिमला चंद्रप्रभा नेगी, जिला परिषद सदस्य त्रिलोक बलूनी, उपाध्यक्ष नगर परिषद रामपुर अश्विनी नेगी, अन्य पार्षदगण, डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैग खोलते ही शिक्षक के छूटे पसीने : स्कूल में एयरगन लेकर पहुंचा छात्र

पंजाब। स्कूल एक मंदिर की तरह होता है ये बात तो आप सभी ने सुनी होगी, लेकिन जब इस जगह पर ही अपराध पनपने लगे तो फिर क्या होगा? एक ताजा मामला हाल ही में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोल्वो बस ड्राइवर से पकड़ा 8 ग्राम चिट्टा

मंडी :  पुलिस ने वोल्वो बस चालक से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मंडी सदर थाना की पुलिस टीम ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मलोरी में नाका लगाया हुआ था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ : प्रदेश सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध:चंद्र कुमार*

एएम नाथ। ज्वाली,01 सितम्बर । कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,पलोहड़ा में ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपने तुगलकी फैसले से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कुचलना चाहती है सरकार – नई होम स्टे पॉलिसी पर बोले नेता प्रतिपक्ष सरकार न रोज़गार के अवसर दे रही है और न ही ख़ुद रोज़गार करने दे रही है : जयराम ठाकुर

होम स्टे की रजिस्ट्रेशन फीस में 150 गुना की वृद्धि सरकार की संवेदनहीनता गांवों में दो कमरे में होम स्टे चलाने वाले कहाँ से लाएंगे जीएसटी नंबर एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी...
Translate »
error: Content is protected !!