1100 रुपए महिलाओं को हर महीने देने के चुनावी वायदे को इस बजट में भी पूरा ना कर भगवंत मान ने महिलाओं से की वादाखिलाफी : पूर्व सांसद खन्ना

by

पंजाब का बजट दिशा विहीन, अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रही पंजाब की महिलाएं : खन्ना
होशियारपुर 26 मार्च :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने सत्ता में आने से पहले पंजाब की जनता को तो झूठे सपने दिखाए ही थे परन्तु सृष्टि का आधार एवं मातृ शक्ति को भी धोखा दिया है।
उक्त विचार खन्ना ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये बुद्धिजीवियों से पंजाब के हालातों पर चर्चा करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को 1100 रुपये प्रति माह आर्थिक मदद देने का चुनाव पूर्व वादा किया था परन्तु 3 साल बीत जाने के बाद भी भगवंत मान ने इस मुद्दे पर वादाखिलाफी की है जिससे पंजाब की महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। इसके आलावा पिछले 2 माह से बुजुर्गों को पेंशन प्राप्त नहीं हुई। खन्ना ने कहा कि पंजाब का बजट 2025 -26 दिशाविहीन है जिसमें पंजाब के संवेदनशील मुद्दों पर फोकस नहीं किया गया। खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार ने शुरू से ही पंजाब का पैसा सत्ता सुख भोगने, वी.आई.पी. कल्चर को बढ़ावा देने, अपने चहेतों को खुश करने और अपनी ऐडवर्टाइज़मेंट के लिए उड़ाया है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति और पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए केवल आम आदमी पार्टी ही जिम्मेदार है। इस मौके पर खन्ना के साथ ऐस.पी. दीवान के आलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाइना डोर की चपेट में आए स्कूल छात्र की मौत…चचेरा भाई हुआ घायल

 समराला :  प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। समराला के नेशनल हाईवे बाइपास पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चाइना डोर की चपेट में आकर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में छात्राओं को वजीफे के चेक किए वितरित

गढ़शंकर, 5 अप्रैल: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में रीड्ज(एनजीओ) के सीईओ डॉ रजनी लांबा द्वारा अपने माता-पिता कर्नल ओ.पी. लांबा तथा कृष्णा लांबा की याद में मेरिट होल्डर विद्यार्थियों को दिए जाते वजीफे...
article-image
पंजाब

पहले दो दिनों में होशियारपुर रोडवेज डिपो से 2650 महिलाओं ने 1,32,932 रुपए की नि:शुल्क बस सुविधा का लाभ लिया

नि:शुल्क बस सुविधा से कामकाजी महिलाओं व छात्राओं को मिला बड़ा लाभ लाभार्थी महिलाओं ने किया पंजाब सरकार का धन्यवाद होशियारपुर I  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम...
article-image
पंजाब

स्मार्ट कार्ड बांटने पुहंची निमिषा मेहता को बताई पानी की समस्या तो अधिकारियों को बुलाकर समाधान करने का आदेश

25 हजार लीटर वाली पानी टँकी बनने से हल होगी लंगेरी वासियो की पानी की समस्या। माहिलपुर – माहिलपुर ब्लाक के गांव लंगेरी के लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड बांटने  पुहंची कांग्रेस नेत्री निमिषा मेहता...
Translate »
error: Content is protected !!