111 नशा तस्कर गिरफ्तार : 3.7 किलो हेरोइन, 253 किलो चूरा पोस्त बरामद- 40 दिनों में 5535 नशा तस्कर गिरफ्तार

by
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशों के पूरी तरह से खात्मे के लिए शुरू किए गए युद्ध नशों विरुद्ध को 40वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 111 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 3.7 किलो हेरोइन, 253 किलो भुक्की और 98 हजार 800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।इसके साथ ही 40 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 5535 हो गई है।
सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया आपरेशन
यह आपरेशन डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निदेर्शों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट आफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में एक 5सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।
200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 399 स्थानों पर छापेमारी की
स्पेशल डीजीपी ला एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 77 गैजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 399 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 66 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान 437 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) – लागू की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज , होशियारपुर में विदायगी समारोह का धूम धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर एम भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर-2 की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा बड़ा स्कैंडल : 5600 आपत्तिजनक वीडियो ..80,000 तस्वीरें और चैट रिकॉर्ड बरामद …100 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं से जुड़ा एक ऐसा स्कैंडल सामने आया है, जिसने हर किसी को परेशान कर दिया है। इस मामले में एक महिला की भूमिका सामने आई है। महिला को गिरफ्तार कर...
article-image
पंजाब

दिल्ली बार्डरों पर चल रहे किसानी आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर मोदी सरकार का किसानों ने पुतला फूंका

गढ़शंकर: कृषि कानून रद्द करने की मांग को लेकर सयुंक्त किसान र्मोचे के आहवान जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष चल रहे धरने के 325 वें दिन किसान नेता तलविंदर सिंह हीर की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

बिक्रम मजीठिया ने हरप्रीत का ड्रग्स लेते वीडियो किया सार्वजनिक : अमृतपाल अपने भाई से नशा क्यों नहीं छुड़वा पाया

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोमवार को खडूर साहिब के सांसद व खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह का ड्रग्स लेते हुए वीडियो सार्वजनिक...
Translate »
error: Content is protected !!