1,16,621 लीटर अवैध शराब और लाहन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बरामद : आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस

by

एएम नाथ। शिमला : आबकारी विभाग ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत गत दो सप्ताह के भीतर जिला सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और मंडी में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,16,621 लीटर अवैध शराब और लाहन बरामद की है।

आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी जिलों में विभाग ने टास्क फोर्स टीमों और फ्लाइंग स्कवॉड (एफएस) का गठन किया है। प्रदेश में विभाग की 59 टीमें निरंतर निगरानी कर कार्रवाई कर रही है। पड़ोसी राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टास्क फोर्स सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब के भण्डारण में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई भी कर रही है।

                       उन्होंने बताया कि गत दिनों जिला सिरमौर में विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की भट्ठियों और इस कारोबार में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए पावंटा साहिब के खारा गांव के घने जंगलों में करीब 13 किलोमीटर तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब की भट्ठियां और लाहन से भरे ड्रम जब्त किए। टीम ने 61000 लीटर अवैध लाहन नष्ट की। इसकी अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये आंकी गई है। डॉ. यूनुस ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा विगत 2 सप्ताह के दौरान जिला सिरमौर में 63515 लीटर, हमीरपुर में 10824 लीटर, सोलन में 18020 लीटर, कांगड़ा में 2316 लीटर, कुल्लू में 1271 लीटर, शिमला में 1526 लीटर, मंडी में 768 लीटर व चंबा में 324 लीटर अवैध शराब जब्त की गई हैै। उन्होंने कहा कि विभाग ने अभी हाल में 2,49,000 रुपये की 3 किलो चांदी भी जब्त की है। हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए विभाग सीमावर्ती राज्यों के आबकारी अधिकारियों व हिमाचल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर के कार्रवाई कर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने गानवी का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा : गानवी में जल्द स्थापित होंगे 2 लकड़ी के पुल – विक्रमादित्य सिंह*

शिमला, 03 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर क्षेत्र के गानवी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गानवीमें भारी बारिश से लगभग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 शहीदों के नाम पहली बार आए सामने : ऑपरेशन सिंदूर का सबसे बड़ा खुलासा!

नई दिल्ली । भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे साहसिक और गुप्त अभियानों में से एक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर रक्षा मंत्रालय ने अब तक का सबसे बड़ा और भावुक कर देने वाला खुलासा किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। दीन-दुखियों की मदद करना ईश्वर की भक्ति के समान है : महामंडलेश्वर शाम देव मुनि जी महाराज(प्रीति माई जी)

गढ़शंकर।  ब्रह्मलीन श्री बाल योगी स्वामी सुंदर मुनी बोरी वाले महाराज की चौथु बरसी के सबंध डेरा टेडा पीर गांव कुनैल में बोरी वाला धाम द्वारा विशाल संत समागम का आयोजन महामंडलेश्वर शाम देव...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाची-भतीजे के रिश्ते में चाचा बना रोड़ा, तो रच डाली ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान; प्यार से खिलाई खीर, फिर कर डाली हत्या

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में एक बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी...
Translate »
error: Content is protected !!