12वीं की छात्रा की हत्या कर पंखे से दिया था लटका : डेड महीने बाद हत्या के आरोप में पिता व चाचा ग्रिफ्तार

by

संगरूर :  ऑनर किलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने भाई के साथ मिलकर अपनी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। बपुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्या का खुलासा डेढ़ माह बाद हुआ है।दरअसल 26 अक्टूबर को 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल से घर लौटी थी। उसके बाद उसका शव घर पर ही पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने खुदकुशी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। करीब डेढ़ माह बाद पुलिस को पता चला कि लड़की हत्या उसके पिता और चाचा ने की थी और शव को पंखे से टांग दिया था। क्योंकि पिता को शक था कि बेटी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है और वो किसी के साथ भाग न जाए. परिजनों को समाज में बदनामी का डर सता रहा था।

पिता और चाचा ने की 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की हत्या :  शक के आधार पर पुलिस ने पिता और चाचा को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया । जिसके बाद 302 का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसएचओ रमनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी।

पुलिस ने पिता और चाचा को गिरफ्तार किया : 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा की हत्या उसके पिता को चाचा ने की है। दोनों से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और सच्चाई सबके सामने आ गई। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MCC Commissioner Amit Kumar IAS

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/Dec 12 : In a brief interaction with social worker Sanjeev Kumar, Amit Kumar IAS, Commissioner of the Municipal Corporation Chandigarh, outlined major ongoing initiatives aimed at strengthening public welfare and improving city...
article-image
पंजाब

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता स्वरूपों के मामले में मुख्य आरोपी सीए सतिंदर सिंह कोहली गिरफ्तार: चंडीगढ़ के होटल से कोहली को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के लापता होने के मामले में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट सतिंदर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने जमानत दी : न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट की न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बीते 24 सितंबर को वह गिरफ्तार हुआ था। आरोप...
article-image
पंजाब

बाबा ताजो जी की याद में जस्सल गोत्र के पित्रों का 28वाँ वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को मनाया जाएगा/सभी समिति सदस्य

*इस अवसर पर प्रमुख कलाकार जसवंत हीरा, नीलम जस्सल और जतिंदर हीरा विशेष तौर पर शामिल होकर ल बुजुर्गों की महिमा का गुणगान करेंगे। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर ज़िले के गाँव पोसी निवासी सेवानिवृत्त...
Translate »
error: Content is protected !!