12वी के छात्र के साथ मैडम का होटल में संबंध बनाने के खुलासा : पुलिस शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की शुरू

by
गुरुग्राम ।  गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। आए दिन गुरु-शिष्य के रिश्तों को तार-तार करने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आया है, जहां 12वी के छात्र के साथ मैडम का होटल में संबंध बनाने के मामला का खुलासा हुआ है।
फिलहाल मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
              मिली जानकारी के अनुसार मामला गुरुग्राम के रेवाड़ी का है, जहां एक नामी स्कूल की शादीशुदा महिला ने अपने एक स्टूडेंट के साथ कई बार संबंध बनाए हैं। बताया जा रहा है कि लेडी टीचर होटल में कमरा बुक करवाती थी और अपना रिश्तेदार बताकर उसे कमरे तक ले जाती थी और यहां उसके साथ संबंध बनाती थी। वहीं, इस बात का खुलासा भी हुआ है कि संबंध बनाने के बाद शिक्षिका छात्र को परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देती थी।
मामला सामने आने के बाद परत दर परत शिक्षिका के कई कारनामों का खुलासा हो रहा है। बताया गया कि महिला टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट को क्लास वर्क के बहाने अपने घर बुलाया था। इसी दौरान पहली बार छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके लिए आरोपी महिला, छात्र को एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देती थी। आरोप है कि महिला ने छात्र को बार-बार अपने घर और अलग-अलग होटलों में बुलाकर उनका यौन शोषण किया।
बताया जा रहा है कि महिला टीचर होटल में रूम बुक करने के लिए छात्र को अपना रिश्तेदार बताती थी। इस दौरान वो नकद पैसे देती थी, जिससे कि कोई डिजिटल सबूत न रहे। वहीं, इस बीच महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद टीचर धारूहेड़ा की एक सोसाइटी में नए घर में रहने लगी। अब उसने छात्र को घर पर बुलाकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी होने पर नाबालिग छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में कहा गया कि टीचर को छात्र की उम्र की पूरी जानकारी थी, लेकिन फिर भी उसने शैक्षणिक कार्य के बहाने उसका यौन शोषण किया। पीड़ित छात्र के वकील ने बताया कि महिला टीचर और छात्र का परिवार एक ही सोसाइटी में रहता था, और यही से ये सिलसिला शुरू हुआ था। टीचर ने छात्र को पढ़ाई के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर भी यौन शोषण किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

150 करोड़ रुपए की ड्रग, शराब और नकदी पकड़ जा चुकी : चुनावी आचार संहिता लगने के बाद से अब तक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

चंडीगढ़ : पंजाब में चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप में करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। चुनावी आचार संहिता लगने के बाद से अब तक करीब 150 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस की लड़ाई बिकाऊ विधायकों और लोकतंत्र की हत्या करने वालों के खिलाफ : कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर भाजपा ने खरीदा -मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हमीरपुर। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जयराम झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे हैं, लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित – राजेश धर्माणी

एएम नाथ। सोलन :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा तथा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने और छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाग मंदिर द्रोबी में सैल्फी प्वांइट किया स्थापित

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद करियां वार्ड के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत सराहन के द्रोबी नामक स्थान नाग मंदिर के प्रांगण में जय द्रोबी नाग का सैल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। यह सैल्फी...
Translate »
error: Content is protected !!