12 बोर की बंदूक से चंबा में एसपीओ ने खुद को गोली मार कर की ख़ुदकुशी

by

एएम नाथ। चंबा : चंबा जिले की पुलिस थाना खैरी के संधारा गांव में एसपीओ ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र गंधर्व सिंह निवासी गांव संधारा, डाकघर सुदली के रूप में हुई है। शनिवार रात को घर की छत पर सोए थे। उसी दौरान उन्होंने अपनी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार दी। कुछ ही देर में उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खैरी थाना से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों सहित आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। रविवार को नागरिक अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। ओम प्रकाश खैरी में तैनात थे। बंदूक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। वर्ष 1998 में आतंकी हमले के बाद सीमांत क्षेत्रों और साथ लगते थानों व चौकियों में निगरानी के लिए एसपीओ यानी विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। चंबा जिला में 407 एसपीओ कार्यरत हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी 9 एचपी बटालियन डलहौजी में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह का गरिमामय दौरा

सैन्य अनुशासन व उत्कृष्ट प्रशिक्षण पर दिया जोर एएम नाथ। चंबा :  एनसीसी 9 एचपी बटालियन, डलहौजी में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह ने यूनिट का औपचारिक दौरा एवं निरीक्षण किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में फिजिक्स का शिक्षक बर्खास्त

एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक वरिष्ठ भौतिकी शिक्षक को छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

BJP विधायक हंसराज को मिली अंतरिम जमानत, : कोर्ट ने पुलिस जांच में सहयोग देने को कहा

एएम नाथ। चम्बा :  चुराह से बीजेपी विधायक डा. हंसराज को जिला सत्र न्यायालय चंबा से बड़ी राहत मिली है। युवती के यौन शोषण मामले में कोर्ट से विधायक को अग्रिम जमानत मिल गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 ड्रमों में लगभग एक हज़ार लीटर लाहन बरामद : नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों में अवैध शराब विनिर्माण के ठिकानों से की बरामद

कुल्लू 11 दिसंबर :  उपायुक्त, आबकारी, जिला कुल्लू मनोज डोगरा ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला कुल्लू के निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार 10 दिसम्बर 2024 को नग्गर क्षेत्र के ऊपरी जंगलों...
Translate »
error: Content is protected !!