12 मार्च को लगने वाली लोक अदालत के संबंधि में सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

by

लोक अदालत के लाभ के बारे में अधिक से अधिक प्रचार करने की दी हिदायत
होशियारपुर, 09 फरवरी:
सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से 12 मार्च को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सुचारु ढंग से संपन्न करवाने के लिए सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी श्री सुखविंदर सिंह बराड़, सहायक लेबर कमिश्नर विकास कुमार, डी.एस.पी कुलवंत सिंह, पी.एस.पी.सी.एल, बी.एस.एन.एल, बी.डी.पी.ओ. जिले के बैंकों के कंट्रोलिंग हैड व इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री-लिटिगेटिव केस लेकर आएं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो केस अदालतों में पेंडिंग चल रहे हैं, उन केसों को भी लोक अदालत में प्रार्थना पत्र देकर संबंधित कोर्ट में लगाया जा सकता है। इन मामलों में घरेलू झगड़े, जमीन-जायदाद के झगड़े, सिविल केस, इंजक्शन मैटर, लैंड एक्योजेशन केस, ट्रैफिक चालान, चैक बाउंस केस व फौजदारी कंपोडेबल केस लगाए जा सकते हैं, जिसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक किया जाए।
श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है और इस फैसले की कोई अपील नहीं होती व लोक अदालत में लगी कोर्ट फीस भी वापिस हो जाती है। इस लिए अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में केस लगाकर इसका लाभ प्राप्त करें। इस दौरान उन्होंने बी.डी.पी.ओज के साथ बैठक के दौरान बताया कि 12 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में अधिक से अधिक किया जाए ताकि हर व्यक्ति इस लोक अदालत का लाभ ले सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5897 मरीज एचआईवी पॉजिटिव हिमाचल में – जिला कांगड़ा में 1576, ऊना में 679 पॉजिटिव : बीमारी की मुख्य वजह- नशे की लत और असुरक्षित यौन संबंध

एएम नाथ : शिमला।  एचआईवी/एड्स के मामले राज्य में अब तक इनकी संख्या 5897 पहुंच गई है। अधिकांश मामले कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और ऊना से सामने आए हैं। एड्स कंट्रोल सोसायटी का दावा है...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने ‘मेरा शहर-मेरा अभिमान’ के अंतर्गत वार्ड नंबर 34 में सफाई जागरुकता अभियान चलाया

पंजाब सरकार हर क्षेत्र में लिख रही है विकास की नई ईबारत: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर :10 सितंबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में आलू की बंपर : जिले में लगभग 28 हज़ार मीट्रिक टन आलू उत्पादन का अनुमान

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर. आलू की बंपर फसल और अच्छे दामों से ऊना जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। इस वर्ष जिले में लगभग 28 हज़ार मीट्रिक टन आलू...
article-image
पंजाब

पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सत श्री अकाल दोआबा द्वारा माई भारत होशियारपुर के दिशा-निर्देश पर मैरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में “इक रुक्ख मां दे नाम“ कार्यक्रम के तहत पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!