12 साल की नौकरी में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

by

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के बार-बार होने वाले तबादलों के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए एक कर्मचारी के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगा दी है। कर्मचारी ने 12 साल की सेवा में 11 तबादले होने का हवाला देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ ने सन्नी शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया और कर्मचारी के तबादले से संबंधित पूरा मूल रिकॉर्ड अदालत में पेश करने के निर्देश दिए।

अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता ने अपनी मौजूदा पोस्टिंग पर अभी सिर्फ दो महीने ही पूरे किए थे। उसे न तो वर्तमान पद से रिलीव किया गया है और न ही उसने अपना चार्ज सौंपा है। वहीं, उसके स्थान पर स्थानांतरित किए गए कर्मचारी ने भी अभी तक जॉइनिंग नहीं दी है।

याचिका में बताया गया कि 12 वर्ष की नौकरी के दौरान यह कर्मचारी का 11वां तबादला है। मामले पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि रिलीविंग और जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी होने तक 11 सितंबर 2026 की ट्रांसफर नोटिफिकेशन पर रोक रहेगी।

अदालत ने राज्य सरकार को याचिकाकर्ता और प्रतिवादी कर्मचारी के स्थानांतरण से संबंधित पूरा मूल रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार – भाजपा विधायक समेत पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करने पर भाजपा ने किया प्रदर्शन : जयराम ठाकुर

अगर सरकार की संलिप्तता नहीं है तो भ्रष्टाचार के आरोप पर खामोशी कैसी,  डर के करण सरकार अधिकारियों पर नहीं कर पा रही है कार्रवाई एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला से जारी बयान में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूरी तरह स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 01 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को यहां अपने निजी आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंचाई के टैंक में मिला दसवीं की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

मंडी : सलापड़ के सयू गांव में शनिवार को 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान शैलजा ठाकुर पुत्री फिंदर राम गांव सयू डाकघर खुराहल के रूप में हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़िया पंचायत के कोंटा जंगल में पकड़ा तेदुंआ : अभी तक दर्जनों पशुओं को बना चुका था अपना निवाला

बीबीएन, 5 जनवरी। (तारा) : विकास खंड पट्टा के बाड़ियाँ व पट्टा नाली के लोगों के पशुओं को नुकसान पहुंचाने वाते तेदुंए को आखिरकार पिंजरे में पकड़ लिया है। पिछले 6 माह से यह...
Translate »
error: Content is protected !!