12 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे मतदाता, 12 अक्टूबर को अंतिम सूची होगी प्रकाशित : DC आशिका जैन

by
होशियारपुर, 20 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिले में 13 अगस्त को सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,601 मतदान केंद्र हैं और प्रारंभिक मतदाता सूची में कुल 11,69,930 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6,06,876 पुरुष, 5,63,024 महिलाएं और 30 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में 12 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है और जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक होगी, वे नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म नंबर 6 भर सकते हैं। मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति अथवा नाम हटाने के लिए फॉर्म नंबर 7 तथा विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म नंबर 8 जमा किया जा सकता है। ये आवेदन संबंधित बीएलओ/ईआरओ कार्यालय में या ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी किए जा सकते हैं।

आशिका जैन ने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशना 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा अनमैप्ड मतदाताओं तथा मैपिंग के दौरान पाई गई त्रुटियों से संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में मतदाताओं से अपील की जाती है कि यदि उन्हें संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी या सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी की ओर से नोटिस प्राप्त होता है, तो वे अपने दस्तावेज निर्धारित तिथि को बताए गए स्थान पर प्रस्तुत करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री ने 2000 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में ‘शिक्षा क्रांति’ का किया शुभारंभ : राज्य में शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया

राज्य सरकार युवाओं की तकदीर बदलने के लिए अथक प्रयास कर रही है। मनीष सिसोदिया ने पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की नवांशहर, 7 अप्रैल :...
article-image
पंजाब

ईज़ी रजिस्ट्री प्रणाली से मिलेगा पारदर्शी व तेज़ सेवा अनुभव : डीसी आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों, एडवोकेट्स व वसीका नवीसों के साथ की बैठक – कहा, भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक, लोगों को मिलेगी डोर-स्टेप डिलीवरी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के...
article-image
पंजाब

बाईक स्वार युवक स्कूल अध्यापिका का पर्स छीन कर फरार : पर्स छीनने वाली युवकों की तस्वीरें कैमरे में हो गई कैद

गढ़शंकर :  पुलिस थाने से कुछ मीटर की दुरी पर बाईक स्वार तीन युवक स्कूल अध्यापिका का पर्स छीन कर फरार हो गए। जानकारी मुताबिक स्कूल अध्यापिका श्वेता कपूर पत्नी राकेश कपूर निवासी वार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!