12.5 किलो हेरोइन बरामद : हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को किया गिरफ्तार

by

तरनतारन : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर द्वारा पाकिस्तान आधारित हेरोइन तस्करी के रैकेट के मुख्य सरगना और सेना से भगोड़े अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को गांव कासेल से गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी के पास से 12.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। यह जानकारी आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि तरनतारन के गांव कसेल का रहने वाला आरोपी अमृतपाल सिंह फौजी अगस्त 2024 से भगोड़ा था, जब उसके साथी सरताज को जम्मू बस स्टैंड से 33 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

गिरोह के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का खुलासा हुआ है। फौजी दुबई से संचालित नेटवर्क जिसे कुख्यात तस्कर अमृतपाल सिंह बाठ चला रहा है, उसके लिए काम कर रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दुबई में बैठे अमृतपाल बाठ को भी नामजद कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने पुष्टि की है। जिक्र योग्य है कि वह एक बदनाम गैंगस्टर/तस्कर है, जिसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में दो हत्या के मामले सहित 15 से 20 मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीमों ने जालंधर के गांव कंगनीवाल के नहरी पुल पर विशेष नाका लगाया और अमृतपाल फौजी को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद की जांच में आरोपी द्वारा बताए गए स्थान से तरनतारन से जोधपुर गांव को जाने वाली लिंक सड़क से 12.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने वह प्लेटिना मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जिस पर आरोपी अमृतपाल फौजी सवार था।

मामले की जांच जारी : इस संबंध में एआईजी सीआई जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि उसने और उसके साथी ने पिछले महीने अखनूर सेक्टर से 50 किलो हेरोइन की खेप प्राप्त की थी, जिसमें से 33 किलो हेरोइन उसके साथी सरताज के पास थी, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि अमृतपाल फौजी के साथी की गिरफ्तारी के बाद उसने बाकी बची हेरोइन को किसी खाली स्थान पर छिपा दिया था। उन्होंने कहा कि इसके आगे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आए दिन कत्ल हो रहे हैं और लोगों में डर व भय का माहौल बन चुका : सांसद मनीष तिवारी

गढ़शंकर के अलग-अलग गांवों का किया दौरा, गांव थाना के विकास हेतु 2 लाख रुपये की ग्रांट का चैक दिया गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने की ‘मिशन लाइफ’ अभियान की शुरुआत

डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल की ओर से ‘मिशन लाइफ’ अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें उन्होंने भारतीय वातावरण परंपराओं व बातचीत के अभ्यास पर आधारित रहने के तरीकों के बारे में परिचित...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस संबंधी वैबनार करवाया*

गढ़शंकर  :बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हुए ‘हमारा गृह हमारा स्वास्थ्य’ विषय पर वैबनार करवाया गया। जिसमें पूर्व डायरेक्टर हेल्थ सेवाएं...
Translate »
error: Content is protected !!