12 गोलियां NRI को मार कर की हत्या :आए थे दीवाली पर इटली से, इलाके में दहशत

by

अमृतसर । 18 नवंबर 2018 की सुबह निरंकारी भवन पर ग्रेनेड फेंककर दो लोगों की हत्या करने वाले आतंकी विक्रम सिंह ने शनिवार रात इटली से लौटे एनआइआइ की गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने 45 वर्षीय मलकीत सिंह को 12 गोलियां मारीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद विक्रम सिंह अज्ञात साथी के साथ फरार हो गया। राजासांसी थाने के प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव स्वजनों के हवाले कर दिया है। दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित दो साल पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था। धारीवाल गांव निवासी मृतक मलकीत के पिता सुरजीत सिंह और बहन हरप्रीत सिंह ने बताया कि मलकीत ज्यादा समय इटली में ही रहा है।

दो महीने पहले ही वह इटली से लौटा था। यहां वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। परिवार खुश था कि मलकीत की वर्षों के बाद दीवाली पर घर पहुंचा है। सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। कुछ दिन पहले बेटे का गांव में ही रहने वाले विक्रम सिंह के साथ विवाद हो गया था।

उस दौरान तो आरोपित वहां से चला गया, लेकिन उन्हें पता नहीं था कि विक्रम मन में रंजिश रखे हुए है। शनिवार रात दोनों आरोपितों ने मलकीत को रास्ते में घेर लिया। सुरजीत ने बताया कि विक्रम सिंह और उसके अज्ञात साथी ने दो पिस्तौल से 12 गोलियां मारकर बेटे की हत्या कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंचे। मलकीत को अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित :

 सोलन :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत लक्षित वर्गों के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित बनाने के लिए सभी विभागों को...
article-image
पंजाब

सेंट्र स्कूल सतनौर में मेगा मेगा पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर,  22 अक्तूबर: आज सरकारी एलीमेंट्री सैंटरि स्कूल सतनौर में मेगा पेटीएम आयोजित की गई। पीटीएम के अवसर पर स्कूल पहुंची श्रीमती रणजीत कौर सरपंच ग्राम पंचायत सतनौर और कुलदीप सिंह सदस्य पंचायत सतनौर...
article-image
पंजाब

वोटिंग मशीनों और वी.वी. पैट मशीनों की फस्ट लैवल की चैकिंग शुरू

डिप्टी कमिशनर ने शुरू करवाई चैकिंग, राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदे रहेंगे मौजूद होशियारपुर 30 सितम्बर: भारत चुनाव कमिशन की हिदायतों के मद्देनजऱ आगामी विधान सभा मतदान-2022 सम्बन्धी जि़ला होशियारपुर में मौजूद वोटिंग मशीनों /वी.वी.पैट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट, जानें सभी की प्रतिक्रियाएं : प्रतिभा सिंह

शिमला : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधानसभा में प्रस्तुत बजट को प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!