12 जून को 11:00 बजे होगा उपचुनाव में नव निर्वाचित विधायकों का शपथ समारोह, कुलदीप पठानिया दिलाएंगे शपथ

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 12 जून बुधवार के दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे उप चुनाव के माध्यम से 14वीं विधान सभा के लिए नव निर्वाचित सदस्यों को विधान सभा सदस्य पद की शपथ दिलाएँगे।
यह शपथ समारोह हि0प्र0 विधान सभा सचिवालय के पुस्तकालय कक्ष में आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस उप चुनाव में काँग्रेस पार्टी के 4 जिसमें लाहौल स्पिति से अनुराधा राणा, सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह, कुटलैहड़ से विवेक शर्मा तथा गगरेट से राकेश कालिया शामिल है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के 2 सदस्य सुधीर शर्मा, धर्मशाला से तथा इन्द्र दत्त लखनपाल, बड़सर से निर्वाचित हुए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने सलोह में 3.48 करोड़ रुपए से बने सब स्टेशन का किया लोकार्पण

सुखराम चैधरी ने ढक्की स्कूल में किया 79 लाख से बनने वाले 8 कमरों के ब्लॉक का शिलान्यास ऊना, 13 सितंबरः बहुद्देशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने आज हरोली विस क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 1 लाख करोड़ की सड़कें ही है मोदी की गारंटी, हिमाचल समेत देश का सर्वांगीण विकास ही है प्रधानमंत्री का लक्ष्य : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के साथ पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बुलेट प्रूफ गाड़ियां छोड़ : अमेरिकी एंबेसी की 4 महिला अधिकारी ऑटो चलाकर ऑफिस जाती

दिल्ली। दिल्ली में स्थित अमेरिकी एंबेसी की 4 महिला अधिकारी ऑटो चलाकर ऑफिस जाती हैं। खास बात ये है कि इन्होंने सरकार से मिलीं बुलेट प्रूफ गाड़ियां भी छोड़ दी हैं। एनएल मेसन, रुथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1170 टीजीटी, 1762 जेबीटी, 37 प्रवक्ता (पीडब्ल्यूडी), 69 सी.एंड.वी तथा 6292 एनटीटी शिक्षक के पदों को भरने की प्रक्रिया जारी :

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग की विभिन्न पहलों और शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की...
Translate »
error: Content is protected !!