12 सितंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे मतदाता, 12 अक्टूबर को अंतिम सूची होगी प्रकाशित : DC आशिका जैन

by
होशियारपुर, 20 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिले में 13 अगस्त को सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,601 मतदान केंद्र हैं और प्रारंभिक मतदाता सूची में कुल 11,69,930 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6,06,876 पुरुष, 5,63,024 महिलाएं और 30 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में 12 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है और जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या इससे अधिक होगी, वे नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म नंबर 6 भर सकते हैं। मतदाता सूची में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति अथवा नाम हटाने के लिए फॉर्म नंबर 7 तथा विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म नंबर 8 जमा किया जा सकता है। ये आवेदन संबंधित बीएलओ/ईआरओ कार्यालय में या ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी किए जा सकते हैं।

आशिका जैन ने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशना 12 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों द्वारा अनमैप्ड मतदाताओं तथा मैपिंग के दौरान पाई गई त्रुटियों से संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस संबंध में मतदाताओं से अपील की जाती है कि यदि उन्हें संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी या सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी की ओर से नोटिस प्राप्त होता है, तो वे अपने दस्तावेज निर्धारित तिथि को बताए गए स्थान पर प्रस्तुत करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 10 हजार देने के लिए वर्ल्ड बैंक का फंड हुआ इस्तेमाल : सुराज के प्रवक्ता पवन वर्मा

      पटना :  सुराज के प्रवक्ता और वरिष्ठ पार्टी रणनीतिकार पवन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। वर्मा ने...
article-image
पंजाब

तीन दिवसीय श्री शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मोहल्ला सुंदर नगर में तीन दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन में साध्वी सुश्री मीमांसा भारती ने मार्मिक आध्यात्मिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माहिलपुर कमेटी कर्मचारियों के फर्जी बिल घोटाले की विजिलेंस जांच कराए पंजाब सरकार : निमिषा मेहता

माहिलपुर : माहिलपुर कमेटी में चल रहे फर्जी बिल घोटाले के बारे में बोलते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि पंजाब सरकार को माहिलपुर के लोगों के विकास का पैसा हड़पने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरुद्वारा साहिब जोहड़ताल में 17 मई को गुरु का विशाल लंगर भंडारा : गुरु की चौकी में पंजाब के शमशेर शममु करेंगे गुरु का गुणगान

पट्टा मेहलोग, 12 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी के जोहड़ताल में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल परिसर में 17 मई रविवार को गुरु की चौकी, शब्द कीर्तन व दोपहर बाद...
Translate »
error: Content is protected !!