120 दिनों के अंदर ‘हां या ना’…..राजनीतिक नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला 120 दिनों में लेना अनिवार्य …अधिसूचना जारी

by

चंडीगढ़। सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों व राजनेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए 120 दिनों के अंदर ‘हां या ना’ में फैसला लेने का प्रावधान अधिसूचित कर दिया गया है।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, (बीएनएसएस) की धारा 218 की उपधारा (1) में प्राप्त शक्तियों व इस संबंध में उन्हें सक्षम बनाने वाली अन्य सभी शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल को यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि सरकार को अभियोजन मंजूरी के लिए प्राप्त अनुरोध पर 120 दिनों के भीतर निर्णय लेना होगा।

यदि 120 दिनों के भीतर कोई निर्णय नहीं सुनाया जाता है तो उसे सरकार की मंजूरी मान ली जाएगी। अभी तक सरकार अभियोजन मंजूर देने में काफी समय लगा देती थी।

बता दें कि पंजाब सरकार ने 24 सितंबर को भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दी थी। इसी प्रकार आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पूर्वमंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आठ सितंबर को कैबिनेट ने केस चलाने की मंजूरी दी थी जबकि कई मामलों में सरकार वर्षों तक केस चलाने की मंजूरी ही नहीं दे रही थी।

भ्रष्टाचार के मामलों में अक्सर ही यह देखने को मिलता था कि सरकार केस चलाने को मंजूरी नहीं देती है। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सबसे पहला भ्रष्टाचार का मामला पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला का आया था। उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त तो कर दिया गया लेकिन उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी गई।

नियमों के अनुसार, राज्य सरकार को पूर्व मंत्रियों की जांच के लिए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत स्वीकृति प्रदान करनी होती है। बीएनएसएस में किए गए प्रावधानों में किसी राजनेता या न्यायिक अधिकारी/मजिस्ट्रेट के खिलाफ कथित अपराध के लिए कार्यवाही की जा सकती है, यदि स्वीकृति प्रदान करने वाला प्राधिकारी (केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मामले में केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के मामले में राज्य) 120 दिनों के भीतर स्वीकृति पर निर्णय लेने में विफल रहता है क्योंकि उसे स्वीकृति मान लिया जाएगा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह से हटेगा NSA? आज खत्म हो रही है अवधि…..पंजाब सरकार ने जारी नहीं किए नए आदेश 

अमृतसर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह से एनएसए हटाने की तैयारी की जा रही है। दो साल पहले गिरफ्तार किए और डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल और उसके दो साथी पपलप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

क्या दर्ज है चर्चित एफआईआर में मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला व उनके ओसडी के खिलाफ : स्ट्रिंग आप्रेशन के तहत फंसे सिंगला, सिंगला ने कहा साजिस तहत फंसाया गया

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे कमीशन बाजी के चक्कर में बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला व उनके ओसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ पुलिस ने एसई...
article-image
पंजाब

A Meeting Was Held With

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 2 :  As per the directions of the National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court of India, New Delhi, as per the orders of the Hon’ble Member Secretary, Punjab State...
article-image
पंजाब

कप्तान सुरभि के आल राउंड प्रदर्शन से होशियारपुर में अंडर-19 क्रिकेट कपूरथला टीम को 8 विकेट से हराया: डा. रमन घई

ध्रूविका सेठ, वंशिका, सुरभि ने कर्मवार 4, 3 व 2 कपूरथला खिलाड़ियों को किया आउट होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामैंट में कप्तान सुरभि के आल...
Translate »
error: Content is protected !!