126 करोड़ रूपये का नुक्सान, माॅनसूनी बारिश के कारण जिला ऊना को हुया – DC राघव शर्मा

by

ऊना, 15 जुलाई – जिला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माॅनसून के दौरान जिला में हुई भारी बारिश के कारण अब तक लगभग 126 करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ व बागवानी क्षेत्र में लगभग 80 हज़ार रूपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग 2.30 करोड़ रूपये के पक्के व कच्चे घरों को पूर्ण/आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है जिसमें आठ पक्के घर व 34 कच्चे घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए तथा 65 पक्के घर तथा 53 कच्चे मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। इसके अतिरिक्त एक दुकान तथा 95 गौशलाएं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को लगभग 42 करोड़, जल शक्ति विभाग को लगभग 52.50 करोड़, स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन प्रोजैक्ट को लगभग 2.90 करोड़, बिजली विभाग को लगभग 22.30 करोड़ रूपये की योजनाएं प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग को लगभग 8.17 लाख का नुक्सान हुआ है। शिक्षा विभाग को लगभग 8.25 लाख, स्वास्थ्य विभाग को लगभग 8.10 लाख, भू संरक्षण विभाग को 15 लाख रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद ऊना में 28 लाख, नगर पंचायत दौलतपुर चैक 3.60 लाख और अंब में 50 लाख रूपये का नुक्सान हुआ है। इसके अतिरिक्त आगजनी घटनाओं पर 5.70 लाख, जल भराव के कारण 6.20 लाख तथा लगभग 1.01 करोड़ रूपये की रिटेनिंग दीवारों को नुक्सान पहुंचा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार के रैकेट का मनाली में पुलिस ने किया भंडाफोड़ :पुलिस ने 2 युवकों को किया काबू , 4 युवतियों को किया रेस्क्यू

एएम नाथ। मनाली :  मनाली में पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके चंगुल से चार युवतियों को भी बचाया, जिनसे जबरन यह अनैतिक कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के दाखिले का पहला चरण शुरू : प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने वताया कि संस्थान में इस सत्र के लिए विभिन्न कोर्स इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, पलम्वर , मकैनिक डीजल में जारी दाखिला

सन्तोषगढ़ : 20 जुलाई : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय और कालेजों में छात्र संघ चुनाव को जल्द बहाल किया जाएगा , इसके लिए विचार विमर्श किया जाएगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला :   हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और कालेजों में छात्र संघ चुनाव (एससीए) को जल्द बहाल किया जाएगा। प्रदेश सरकार इस पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में पूर्व छात्र सम्मेलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर दिन परीक्षा परिणाम जारी करने के बयान आते हैं परिणाम नहीं, आउटसोर्स कर्मियों लंबित के वेतन का जल्दी भुगतान करे सरकार : जयराम ठाकुर

सिर्फ़ बयानबाज़ी ही नहीं जनहित के काम भी करे सरकार एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी वक्तव्य में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बयानबाजी से ही काम चलाना चाहती है। हर...
Translate »
error: Content is protected !!