128 नशे की गोलियां सहित गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को तो 30 ग्राम नशीले पदार्थ सहित माहिलपुर पुलिस ने महिला को किया ग्रिफ्तार

by

गढ़शंकर/ माहिलपुर  27 फरवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 128 नशे की गोलियां सहित गिरफ्तार कर 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे अनुसार ए एस आई कौशल चंद्र ने पुलिस टीम के साथ दाना मंडी गढ़शंकर से रजित पुत्र परदीप कुमार निवासी महला नोहरिया वार्ड नं 4 गढ़शंकर पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 128 नशे की गोलियां बरामद की गई। इस संबंध में उक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

30 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार :   थाना माहिलपुर पुलिस ने एक महिला गुरदीप कौर पत्नी अमरीक राम निवासी महिंदीपुर कलरा महहला थाना सिटी नवाशहर जिला स भ स नगर को 30 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज।मुकदमे अनुसार ए एस आई दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए लंगेरी रोड पर पहुंचे तो उन्होंने पैदल जा रही एक महिला पर संदेह होने पर उसे रोका तो वह पुलिस पार्टी को देखकर हाथ में पकड़े लिफ़ाफ़े को फैंक कर भागने लगी। पुलिस पार्टी द्वारा उसे पकड़कर लिफ़ाफ़े की तलाशी ली गई तो उसमें से 30 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में उक्त महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 जुलाई  : गढ़शंकर पुलिस ने शादी के बाद और दहेज की मांग करने वाले पति के विरुद्ध पत्नी नीरू कपूर के बयान पर कार्यवाही करते हुए पति प्रिंस थेर पुत्र सुरेश चंदर...
article-image
पंजाब

नेशनल पब्लिक स्कूल गढ़ी मट्टों  के रत्नेश ने मेरिट में 12वां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया 

गढ़शंकर, 5 अप्रैल: नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी मट्टों के विद्यार्थी रत्नेश कुमार राजू ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किये आठवीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.17 फ़ीसदी...
पंजाब

तीन महीनों से रुका ठेका आधारित मुलाजिमों का वेतन तुरंत रिलीज किया जाए

गढ़शंकर :  पीडब्ल्यूडी फील्ड एवं वर्कशाप वर्कर यूनियन ब्रांच गढ़शंकर की बैठक ब्लांच अध्यक्ष कुलविन्द्र सिंह सहूंगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें स्टेट अध्यक्ष मक्खन सिंह वहिदपुरी विशेष रुप से पहुंचे। बैठक को...
Translate »
error: Content is protected !!