12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म : वीडियो बना रूपयों की मांग करने लगा, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

by

बरनाला : थाना महल कलां की पुलिस ने 12वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गांव लोहगढ़ के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला सेल की प्रभारी जसविंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित लड़की ने बयान दर्ज कराया जिसके मुताबिक़ छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी विधवा माता आंगनवाड़ी में काम करती है। करीब 5 महीने पहले लोहगढ़ निवासी रणधीर सिंह उर्फ धीरा से छात्रा की दोस्ती हुई थी। करीब 15-20 दिन पहले रणधीर सिंह धीरा ने छात्रा को मिलने के लिए फोन आया था। जब मैं उससे मिलने के लिए पहुंची तो वह मुझे दिन में एक होटल के कमरे में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे बेहोश कर दिया। उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बना लिया। अगले दिन रूपयों की मांग करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान के आधार पर नामजद आरोपित रणधीर सिंह धीरा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

79.9 लाख रुपये नकद बरामद : रांची में सीबीआई का बड़ा ऐक्शन….अब डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला

रांची : सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग(आईडीएसई) के रांची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ाई

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 31 जनवरी: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में छठी कक्षा में दाखिला...
article-image
पंजाब

8 महिलाएं और 6 पुरुष ग्रिफ्तार…. इस हाल में मिले : पुलिस ने दो होटलों में की थी रेड

मोगा : पुलिस ने होटलों में छापेमारी कर 6 पुरुषों और 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मोगा के दो होटलों में की है। पकड़े गए आरोपियों में होटल संचालक...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर चुनाव : 2 नामांकन पत्र हुए रद्द -नामांकन पत्रों की जांच उपरांत 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए

होशियारपुर, 26 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-सह-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के लिए 286 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों की जांच...
Translate »
error: Content is protected !!