12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा हुई रद्द : सामूहिक नकल के कारण किस सेंटर का पेपर हुआ रद्द …जाने

by
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 28 फरवरी को आयोजित हुई 12वीं की इंग्लिश पेपर की परीक्षा को रद्द कर दिया है।  ध्यान दें कि पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले के अधीन आने वाले तलवंडी भाई 2 के सीनियर सेकंडरी स्कूल में हुई सामूहिक नकल के कारण इस सेंटर का पेपर रद्द हुआ है।
क्यों हुआ रद्द?
तलवंडी भाई 2 सीनियर सेकेंडरी स्कूल सामूहिक नकल की बात सामने आई थी, परीक्षा के दौरान चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वायड की एक टीम ने इस सेंटर पर छापा मारा, इस दौरान उन्हें बच्चे सामूहिक नकल करते मिले। इसके बाद अब फ्लाइंग स्क्वायड की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई। सरकार ने रिपोर्ट के मद्देनजर इस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी है। इस निर्णय से केंद्र संख्या 220681 के कुल 115 विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं यानी इस सेंटर के 115 स्टूडेंट्स द्वारा दिये गए पेपर को बोर्ड ने रद्द किया है।
रिपोर्ट में क्या कहा गया?
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की और से भेजी गई फ्लाइंग स्क्वाड की टीम द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के बाद पेपर रद्द किया गया है। रिपोर्ट में लिखा गया कि इंग्लिश पेपर की परीक्षा के दिन, पुलिस सुरक्षा के साथ फ्लाइंग स्क्वायड के 13 मेंबर्स की टीम ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें छात्र सामूहिक नकल करते हुए मिले, जिसके बाद शिक्षा बोर्ड ने इस सेंटर पर हुई परीक्षा रद्द कर दी।
हालांकि, बोर्ड ने अभी कक्षा 12वीं की रद्द हुए सेंटर की इंग्लिश के पेपर के लिए नई परीक्षा तारीख की घोषणा नहीं की है। उम्मीद जताई गई है कि बोर्ड नियत समय में यह जानकारी छात्रों को प्रदान करेगा। छात्रों और अभिभावकों को स्कूल अधिकारियों के संपर्क में रहने या नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक PSEB वेबसाइट देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
चल रही है परीक्षा
जानकारी दे दें कि राज्य में पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ 2025 आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा की अंतिम तारीख 4 अप्रैल, 2025 है। PSEB कक्षा 12 की प्रैक्टिकल एग्जाम 27 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए, बोर्ड ने राज्य भर में लगभग 2,300 परीक्षा केंद्र बनाए हैं और 278 फ्लाइंग टीमें तैनात की हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की मासिक बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 21 जून: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर की मासिक बैठक स्थानीय गांधी पार्क स्थित कार्यालय साहित्य सभा एवं स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी मेमोरियल लाइब्रेरी गढ़शंकर में डॉ. बिक्कर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति ने सांसद मनीष तिवारी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर। महिंदवानी स्थित साबुन फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के संबंध में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति द्वारा सांसद मनीष तिवारी को मांग पत्र दिया गया| सांसद श्री मनीष तिवारी ने मौके...
article-image
पंजाब

गांव मोतीयां में सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने नशे के खिलाफ दी सशक्त आवाज, लोगों को किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने आज गांव मोतीयां में एक विशेष जनसभा को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया। इस जनसभा में सैकड़ों ग्रामीणों,...
article-image
पंजाब

पंजाब नेशनल बैंक बैंक में लूट : चारों के हाथों में थे पिस्टल, लूटे सिर्फ 17 हजार

अमृतसर: 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर अमृतसर में पंजाब नेशनल बैंक को लूटा, जबकि उनका एक साथी बाहर था। कुछ दिन पहले ही बैंक में आग लग गई थी, जिसके चलते बैंक...
Translate »
error: Content is protected !!