किसानों संग बैठक को गुस्से में छोड़कर चले गए सीएम भगवंत मान : जाओ करते रहो धरना…

by
चंडीगढ़ : लंबे वक्त से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री संग बैठक की। लेकिन बैठक दौरान हुई बहस के बाद सीएम मीटिंग छोड़कर चले गए।  जिसमें किसान नेताओं ने नाराजगी जताई है। ।
मुख्यमंत्री के मीटिंग छोड़कर जाने के बाद किसान नेता ने मीडिया से कहा कि हमारी मीटिंग काफी अच्छी चल रही थी।  कुछ मांगों को लेकर बहस हो गई थी।  हमारी मांगों के बाद मुख्यमंत्री ने हमारी बेइज्जती की। सीएम ने कहा कि आप लोग सड़कों पर मत बैठा करो।  सीएम ने हमसे 5 तारीख को होने वाले प्रोग्राम के बारे में जानकारी मांगी. आप प्रदर्शन करों या नहीं करोगे।
‘पहली दफा देखा किसी सीएम को ऐसा करते’
किसान नेता जोगिंदर सिंह ने आजतक से कहा कि पहली दफा किसी सीएम को ऐसा करते देखा गया।  सीएम ने गुस्से में मीटिंग से वॉकआउट कर दिया। हमें सीएम  ने कहा कि मैंने धरने के डर से बैठक नहीं बुलाई।  इसके बाद उन्होंने हमसे कहा,’जाओ करलो धरना’. हमने सीएम से कहा, धरना करना हमारा, लेकिन हमारी बात बिना सुने सीएम उठकर चले गए. बैठक से कोई सहमति नहीं बनी. हम धरना करेंगे. हम सीएम  के रवैये से आहत हैं. सरकार या सीएम अगर किसान हितैषी होते तो ऐसा ना करते जो आज किया।
सरकार ने पहले दिया आश्वासन
किसानों ने बताया कि 17 में से 13 मांगों को सरकार ने पहले ही पूरा करने का आश्वासन दिया है. इन मांगों में किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार और किसानों के बीच एक उप-समिति का गठन, सरकारी विभागों के समान किसानों के नाबार्ड ऋणों के लिए एकमुश्त निपटान योजना शुरू करना, 1 जनवरी 2023 से सरहिंद फीडर नहर पर स्थापित मोटरों के बिजली बिलों को माफ करना और 2024-25 तक सरकारी भूमि पट्टों से संबंधित मुद्दों को हल करना शामिल है।
अन्य मांगों में आवारा पशुओं से फसल नुकसान को रोकने के लिए किसानों को राइफल लाइसेंस जारी करना, प्रीपेड बिजली मीटर लागू करना, किसानों को नैनो-पैकेजिंग और अन्य उत्पादों की जबरन आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाना, बाढ़ से हुए गन्ने की फसल के नुकसान का मुआवजा देना, सहकारी समितियों में नए खाते खोलने पर प्रतिबंध हटाना, उप-समितियां बनाना और राष्ट्रीय भूमि अनुसंधान अधिनियम के तहत किसानों की मांगों का समाधान करना शामिल है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसपा वर्करों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय समर्थन मिला जब सैला खुर्द इलाके के गांव मजारा डिंगरिया में पार्टी नेता नीलम रोड़ी की प्रधानगी व बीसी सेल के नेता...
article-image
पंजाब

Chowdhary Rakesh Kumar Promoted to

Nawanshahr/Daljeet Ajnoha/Nov.11 Sub-Inspector Rakesh Kumar, posted at Behram Police Station, has been promoted to the rank of Inspector. On this occasion, Senior Superintendent of Police (SSP) Dr. Mehtab Singh and Superintendent of Police (Investigation)...
article-image
पंजाब , समाचार

कनाडा में पंजाबी छात्र करनवीर सिंह का कत्ल, परिवार सदमे में

एडमिंटन (ब्यूरो) : कनाडा के एडमिंटन में 16 वर्षीय भारतीय मूल के विद्यार्थी करनवीर सिंह सहोता का विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। हमले के बाद करनवीर को...
Translate »
error: Content is protected !!