माइनिंग विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

by
चंडीगढ़ :   पंजाब में खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि एसएएस नगर के खरड़ के रहने वाले आरोपी गौरव कुमार ने खनन विभाग की मूल आधिकारिक वेबसाइट की तरह फर्जी वेबसाइट बनाई थी ताकि वह अवैध खनन में शामिल वाहनों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए नकली रसीदें और फॉर्म बना सके।
डीजीपी ने बताया कि फर्जी पर्चियों में आधिकारिक खनन वेबसाइट की तर्ज पर क्यूआर स्कैनर कोड भी था जिससे वाहन सभी सुरक्षा जांच से आसानी से निकल सकें।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने फिरोजपुर के एक व्यक्ति के साथ मिलीभगत करके खनन की 2,000 से अधिक फर्जी रसीदें तैयार कीं, जिससे सरकारी खजाने को लगभग 40-50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
डीजीपी ने बताया कि वेबसाइट का ‘बैकअप’, फर्जी रसीदों का विवरण, वाहनों की तस्वीरें, खनन सामग्री के स्रोत संबंधी जानकारियां तथा अपराध में प्रयुक्त कंप्यूटर सिस्टम सहित डेटा बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पूरे गठजोड़ का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। साइबर अपराध प्रभाग की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वी. नीरजा ने बताया कि खनन विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि खनन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से छेड़छाड़ की गई है और अवैध खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल की हाई कोर्ट ने दोबारा खारिज कर दी याचिका… सुप्रीम कोर्ट से बची उम्मीद

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नशा तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल बीबी अमनदीप कौर की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जमानत याचिका को खारिज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला की गोलियां लगने से संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही 62 वर्षीय महिला की घर के निकट गली में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर।   श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल, श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल...
article-image
पंजाब , समाचार

दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर व छात्रों के परिजन आमने-सामने, फ़ीस कम करने की मांग को लेकर चंडीगढ़-होशियारपुर सड़क पर लगाया अढ़ाई घँटे जाम।

फिजिकल डिस्टेंस की जमकर उड़ी धज्जियां।  माहिलपुर – माहिलपुर के दोहलरों गांव के दोआबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा पढ़ने वाले बच्चों से ट्रांसपोर्ट फीस की मांग को लेकर परिजनों ने होशियारपुर-चंडीगढ़ सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!