13 लोगों ने 26 बार किया गैंगरेप : जन्मदिन पर प्रेमी ने तोहफा देने के बहाने था बुलाया, बचाने आए फोटोग्राफर्स ने भी नोंचा

by

 विशाखापत्तनम :   जन्मदिन के मौके पर एक 17 साल की लड़की को बुलाकर पहले उसके प्रेमी ने रेप किया. इसके बाद 12 अन्य लोगों ने अगले दो दिनों तक 26 बार गैंगरेप को अंजाम दिया है। यह दिल दहलाने वाली वारदात   आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सामने आयी है।   यहां तक कि लड़की को बचाने आए फोटोग्राफर्स ने भी जी भरकर नोंचा। यह वारदात विशाखापत्तनम के आरबी बीच का है। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

वहीं अब तक फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने 18 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि लड़की एक सरकारी कर्मचारी के घर में नौकरानी थी। चूंकि वह कर्मचारी इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए बाहर गया है, ऐसे में उनकी बेटी अकेले ही उसके घर में रहकर उसके पालतू जानवरों की देखभाल कर रही थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीन दिन बाद लड़की को बरामद कर लिया।

मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया बयान :  मेडिकल कराने के बाद लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान कराया गया है। इसी बयान के अधार पर पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत कुल 13 आरोपियों के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 31 दिसंबर को दर्ज इस मुकदमे में अब तक 11 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश में उनके हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 17 दिसंबर को उसका जन्मदिन था।

 बचाने आए थे और बन गए हैवान :  इस मौके पर तोहफा देने के लिए उसके प्रेमी ने आरके बीच पर बुलाया। वहां आरोपी प्रेमी के साथ उसका दोस्त भी था। दोनों उसे बहाने से पास के एक लॉज में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक इस घटना से वह सदमे में आ गई और आत्महत्या करने के इरादे से बीच पर गई, लेकिन वहां उसे मदद करने आए 11 फोटोग्राफरों ने जिंदगी तो बचा ली, लेकिन दो दिनों तक तक एक लॉज में बंधक बनाकर उसके साथ बार बार रेप किया। बड़ी मुश्किल से वह आरोपियों के चंगुल से निकल भागी और जैसे तैसे ओडिशा के कालाहांडी पहुंच गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के थानाकलां में हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के मंडल व त्यूड़ी बदोली और क्यारियां में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की

ऊना 12 फरवरी – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला के कुटलेहड़ और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए लगभग 67 करोड़ रुपये की विकासात्मक...
article-image
पंजाब

भूमि अधिग्रहण से मंजूरियों तक अटकी रेल योजनाए : केन्द्री मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मुद्दों के हल के लिए भगवंत मान को पत्र लिखा

चंडीगढ़, 23 जुलाई :  केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर राज्य में देरी की शिकार महत्वपूर्ण रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को जल्द...
article-image
पंजाब

डीसी के अधिकारियों को निर्देश : निश्चित करें प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में हो दर्ज

ऊना, 1 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में 18-19 आयु वर्ग के सभी युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

56 लोगों को स्वास्थ्य कार्ड व 5 लोगों को गोल्डन कार्ड जारी ….घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही सरकारः सत्ती

सामुदायिक भवन बसदेहड़ा में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले की सत्ती ने की अध्यक्षता ऊना  : आजादी के अमृत महोत्सव ओर आयुष्मान भारत योजना के तहत आज खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक भवन...
Translate »
error: Content is protected !!