13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी लड़कीं सातवीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है और 19 मार्च को वह स्कूल पढ़ने गई थी लेकिन वापस लौट कर नही आई, उसके मोबाइल फोन नंबर पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन वह स्विच ऑफ था। उन्होंने बताया कि उन्हें पता चला है कि उनकी लड़कीं को अमनदीप सिंह पुत्र तरसेम लाल वासी भलान थाना नंगल जिला रूपनगर बरगला फुसलाकर ले गया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाए। गढ़शंकर पुलिस ने नाबालिग के पिता के बयान पर अमनदीप सिंह के विरुद्ध धारा 363,366 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अकाली दल फिर अकेला : बसपा सुप्रीमो ने कहा किसी से गठबंधन नही करेगी बसपा

चंडीगढ़ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर घोषणा कर दी कि बहुजन समाज पार्टी अब चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में...
article-image
पंजाब

धूरी में नए अस्पताल का उद्घाटन….स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

धुरी :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज धूरी में 50 बिस्तरों वाले सब-डिविजनल अस्पताल और 30 बिस्तरों वाले माता-शिशु स्वास्थ्य ब्लॉक का उद्घाटन किया। यह परियोजना संगरूर जिले में स्वास्थ्य ढांचे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा से सस्पेंड आप सांसद राघव चड्ढा : अगले सत्र में भी रहेंगे संजय सिंह बाहर

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं सकेंगे। आप के...
article-image
पंजाब

बीडीपीओ ने मनरेगा मजदूरों की मांगों पर विचार करने के लिए मनरेगा वर्क्स यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर को शीध्र बैठक का समय देने का आश्वाशन

गढ़शंकर। मनरेगा वर्क्स यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर द्वारा अपनी मांगों को लेकर जनरल सेक्रेट्री भूपिंदर सिंह की अगुआई में बीडीपीओ मनजिंदर कौर को  मांग पत्र सौपां।  इस दौरान बीडीपीओ मनजिंदर कौर से माँगों पर चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!