राजा बडिंग नही बता पाए शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जम्म दिन.. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कमाल है, 28 सितम्बर को होता है नोट कर लो

by

चंड़ीगढ़।  पंजाब की कांग्रेस सरकार में चर्चित ट्रांसपोर्ट मंत्री रहे  और मैजुदा विधायक अमरिन्द्र सिंह राजा वडिंग की विधानसभा में  शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिन नही बता सके तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कमाल है 28 सितंबर को होता है।  उक्त घटना से राजा वडिंग की किरकिरी हो गई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल यानी 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की बरसी पर पूरे राज्य में छुट्टी की घोषणा की। उसी समय
कांग्रेस विधायक राजा वडिंग ने कहा कि पिछली बार कांग्रेस सरकार ने छुट्टी बदल दी थी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के आगे सभी सरकारों का सिर झुकता है। मेरे ख्याल से छुट्टी देनी उचित नहीं। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धांजलि अर्पित नहीं होगी। अच्छा होगा कि उस दिन छुट्टी की जगह स्कूल-कालेज और आफिस में शहीद भगत सिंह के बारे में बताया जाए। कैसे कुर्बानी दी और कहां जेल में रहे। हमारे लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होगा।

कमाल है, 28 सितम्बर को होता है  नोट कर लो:
जिस  पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह मेरे भी दिमाग में है। इसी वीच उन्होंने राजा वडिंग से पूछ लिया  कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिन कब है तो राजा बडिंग चुप हो गए जब नही बता पाए तो  मुख्यमंत्री मांन ने कहा  कमाल है, 28 सितम्बर को होता है  नोट कर लो। 28 सितम्बर को होता है। उस दिन उनकी जिंदगी के बारे में नाटक और कोरियोग्राफी होती हैं।  सीएम मान ने यह भी कहा कि यह छुट्टी इसलिए है ताकि लोग और खासकर युवा शहीद भगत सिंह के स्मारक हुसैनीवाला या पैतृक गांव खटकड़ कलां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पावरकाम पेंशनर्स एसोसिएशन गढ़शंकर ने बैठक कर मांगों पर विचार किया 

गढ़शंकर, 5 जनवरी:  कमल देव की अध्यक्षता में मंडल गढ़शंकर पावरकाम पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता सर्कल लीडर अश्वनी कुमार, सर्कल सचिव जगदीश चंद्र, मंडल गढ़शंकर के नेता...
article-image
पंजाब

A Blood Donation Camp was

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.29 :  A Blood Donation Camp was organized at Panjab University Swami Sarvanand Giri Regional Center (PUSSGRC), Hoshiarpur, in collaboration with the Civil Hospital, NSS Unit PUSSGRC Hoshiarpur and a team of medical...
article-image
पंजाब , हरियाणा

नहीं की एक-दूसरे से बात : एक मंच पर आए नायब सिंह सैनी और भगवंत मान

चंडीगढ़ । पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दे पर चल रहे विवाद के बीच शनिवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राजधानी चंडीगढ़ में एक मंच पर नजर आए। इस दौरान दोनों राज्यों...
article-image
पंजाब , समाचार

जयकिशन सिंह रोड़ी का डिप्टी स्पीकर बनकर माहिलपुर व गढ़शंकर पहुंचने पर शानदार स्वागत

गढ़शंकर में महेशयाना व माहिलपुर में गुरुद्वारा शहीदां में माथा टेका पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर गढ़शंकर: जय कृष्ण रौड़ी पंजाब विधानसभा डिप्टी स्पीकर बनने उपरांत...
Translate »
error: Content is protected !!