13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार : 3 लग्जरी गाड़ियां और 2 पिस्टल बरामद

by
जालंधर :  जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों से तीन लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। इसके अलावा आरोपियों के दो अवैध पिस्टल और 22 हजार रुपये ड्रग मनी भी मिली है। शिवम और बरिंदर सिंह के तौर पर आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपियों के बारे में जांच की जा रही है। इनके साथ और कौन शामिल हैं पुलिस उनका पता लगाने में जुटी है।
          पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 20 मई को पुली फोकल प्वाइंट जालंधर के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा पुत्र वरिंदर सोढ़ी, निवासी लम्मा पिंड चौक सिमरन एन्क्लेव के रूप में हुई है, जिसके पास से 5 किलो हेरोइन और 22,000 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई थी। पुलिस रिमांड के दौरान लगातार पूछताछ के बाद शिवम से 7 किलो हेरोइन और दो वाहन बरामद किए गए। उसने एक साथी की संलिप्तता का भी खुलासा किया।
पुलिस ने दूसरे आरोपी बरिंदर सिंह उर्फ बब्बू निवासी अमर नगर जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, 2 अवैध .32 बोर के हथियार, 6 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन बरामद की। पुलिस ने पुष्टि की कि शिवम सोढ़ी के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं, जबकि बरिंदर सिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। सीपी जालंधर ने ड्रग तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के प्रति जालंधर पुलिस के जीरो टॉलरेंस रुख पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “जालंधर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी की हत्या के आरोप में आप नेता, उसकी महिला मित्र समेत 6 लोग गिरफ्तार

लुधियाना :   पंजाब के  लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब

दिव्या और रिया रही प्रथम : खालसा कालेज में बीए बीएड के दूसरे समैसटर के नतीजों में दिव्या और बीएससी बीएड में रिया रही प्रथम

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटैगरेटिड र्कोस बीएबीएड व बीएससी बीएड के दृतीय समैसटर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह...
article-image
पंजाब

भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी सदस्य नियुक्त होने पर रिंकू चांदपुरी का सम्मान

पिपलीवाल गांव में आयोजित समारोह में ग्रामीणों ने किया स्वागत, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा गढ़शंकर।  भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी सदस्य नियुक्त किए जाने पर श्री रिंकू चांदपुरी के सम्मान में गांव पिपलीवाल...
article-image
पंजाब

ज़िले की मंडियों में धान की खरीद का विधायकों व अधिकारियों ने लिया जायजा – मंडियों में जल्द होगी सुचारू लिफ्टिंग : DC कोमल मित्तल

टांडा/होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  ज़िले के विधायकों, डिप्टी कमिश्नर और एसडीएम्ज व अन्य अधिकारियों ने मंडियों में चल रही धान की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!