13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा होगा जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सडक़ का निर्माण कार्य : होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड के निर्माण कार्य में लाई जाए तेजी: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 19 जून:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे आदवाल में सडक़ निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसातों से पहले-पहले सडक़ निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सडक़ के निर्माण को लेकर न सिर्फ अपनी वचनबद्धता दोहराई बल्कि तमाम दिक्कतों को दूर करते हुए इसका निर्माण कार्य भी शुरु करवाया है। उन्होंने कहा कि 17 मई को लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदमपुर से 13.74 करोड़ रुपए की लागत वाले जालंधर- आदमपुर-होशियारपुर सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के निर्माण के बाद जालंधर शहर से होशियारपुर जाने वाले लोगों और माता चिंतपूर्णी के पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जाने वालों और अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इस सडक़ का काम शुरु होना दर्शाता है कि पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सडक़ के निर्माण कार्य को पूरा करते समय उच्च गुणवत्ता के मानक का पूरा पालन किया जाएगा और तय समय में सडक़ निर्माण कार्य पूरा होगा। इस मौके पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे तरनजीत सिंह अरोड़ा, सतवंत सिंह सियान के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरुद्वारा साहिब जोहड़ताल में 17 मई को गुरु का विशाल लंगर भंडारा : गुरु की चौकी में पंजाब के शमशेर शममु करेंगे गुरु का गुणगान

पट्टा मेहलोग, 12 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत भावगुड़ी के जोहड़ताल में स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल परिसर में 17 मई रविवार को गुरु की चौकी, शब्द कीर्तन व दोपहर बाद...
article-image
पंजाब

डल्लेवाल में बिजली के लंबे कटों से ग्रामीण परेशान, पॉवरकॉम को सौंपा ज्ञापन

33 केवी बिजली घर लगाते समय कट न लगाने का हुआ था लिखित समझौता, ग्रामीणों ने पांच-छह महीनों से समस्या बढ़ने का लगाया आरोप गढ़शंकर। गांव डल्लेवाल में पिछले करीब पांच-छह महीनों से लग रहे...
article-image
पंजाब

Admission Mela at Sahibzada Ajit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan 24 : Sahibzada Ajit Singh Public School, Ladhewal Mahilpur, run under the management of the Shiromani Gurdwara Prabandhak Committee, is organising an admission mela to offer special facilities for new students. Students...
article-image
पंजाब

हाईवे पर लूटपाट, ब्लैकमेलिंग व वसूली करने वाला गैंग पकड़ा, महिला के जरिये बनाते थे शिकार, 54 वारदातें की

पंचकूला :  हाईवे पर महिला के जरिये लिफ्ट लेकर लूट, ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली की 54 वारदात करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने महिला समेत गैंग के...
Translate »
error: Content is protected !!