13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टाइपिंग टेस्ट – पद रखना पड़ गया रिक्त

by
रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद का नतीजा घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं।
ऐसे में यह पद खाली रह गया है। हिमाचल प्रदेश मानवधिकार आयोग शिमला में भरे जाने वाला यह एक पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित था।
13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टेस्ट  :  लिखित परीक्षा को पास करने वाले 100 में से 21 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था। कुल 13 अभ्यर्थियों ने टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लिया, लेकिन वह इसे पास नहीं कर पाए। टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिया जाना था, लेकिन कोई अभ्यर्थी इसे पास नहीं कर पाया। इसके अलावा राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 1000 यूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के एक पद की टाइपिंग टेस्ट का नतीजा भी घोषित कर दिया है। 10 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें से दस ने इसे पास कर लिया है।
पद रखा गया रिक्त
मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए बुलाया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव विक्रम महाजन ने कहा कि पोस्ट कोड 1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के लिए कोई भी उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट को पास नहीं कर पाया है। ऐसे में इस पद को रिक्त रखा गया है। पोस्ट कोड 1000 के तहत चार अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों का मूल्यांकन 26 दिसंबर को होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मानव जन्म मानवता के काम आना चाहिए – संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में होशियारपुर निवासी शंकर दास को रौशनी प्रदान करने उपरांत उनकी पट्टी...
पंजाब

24 घंटे में खोजा चिल्ड्रन होम से गए दोनों बच्चों को जिला पुलिस ने , चिल्ड्रन होम के किया हवाले: एसएसपी

होशियारपुर: एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि होशियारपुर के राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम से 31 मई को गए दो बच्चों को जिला पुलिस ने तकनीकी व प्रोफेशल तरीके से जांच कर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी शिमला में धूप सेंकती रही, सरकार के जश्न में नहीं आई, कांग्रेस सरकार के जश्न की हालत यह थी कि मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे और लोग वापस जा रहे थे : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ।  धर्मशाला ,18 दिसंबर : कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल में इन्होंने सरकारी कार्यक्रम किया। इनके जश्न की हालत यह थी कि मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे और लोग वापस जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!