13 राज्यों के लोगों की शिकायत : करोड़ों की साइबर ठगी …3 आरोपी गिरफ्तार,

by

 

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । नालागढ़ : करोड़ों की साइबर ठगी में नालागढ़ से तीन आरोपियों को बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।  नालागढ में आरोपियों ने  21 बैंक खाते खोल रखे थे और इन खातों में से 4.68 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। पुलिस ने इन संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कर दिया और 5 मोबाइल नंबर व 3 ईमेल ब्लाॅक कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें कई और आरोपी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस के अनुसार मामले में कुल 6.67 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इसमें बद्दी व नालागढ़ में स्थापित बैंकों से पैसों का लेनदेन हुआ। यह लेनदेन चेक, एटीएम, इंटरनेट बैकिंग व बैंक वाउचर के माध्यम से हुआ। इस पर 15 अप्रैल को नालागढ़ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अमृत पाल, फिरोज खान, जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी अमृत पाल नालागढ़ के रतयोड़ का रहने वाला है। इसके नालागढ़ के कुल 9 बैंक खाते विभिन्न बैंकों में पाए गए। इन बैंक खातों से लगभग 40 लाख रुपये का लेनदेन हुआ। इसी तरह फिरोज खान नालागढ़ के नवांग्राम का रहने वाला है और इसके विभिन्न आठ बैंक खातों में करीब 4 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। तीसरा आरोपी नालागढ़ के रतयोड़ निवासी जसप्रीत सिंह के कुल चार बैंक खातों में लगभग 28 लाख का लेनदेन हुआ।13 राज्यों के लोगों ने  की हुई थी शिकायतें :   हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से 13 राज्यों से शिकायतकर्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई थी। साइबर क्राइम से संबंधित विभिन्न बैंकों में खोले गए लगभग 23 बैंक खातों का इस्तेमाल शेयर ट्रेडिंग, यूएस डीटीसीआर वाईपीटीओ इनवेस्टमेंट के नाम पर लोगों का पैसा धोखे से डलवाने में किया जाता था। मामले में अब तक कुल 6.67 करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है। सबसे ज्यादा लेनदेन बद्दी-नालागढ़ में स्थापित बैंकों के माध्मय से हुआ।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा :  पुलिस ने साइबर फ्रॉड में नालागढ़ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में कई और आरोपी शामिल हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम किया आयोजित  

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रणे भारती जी ने प्रवचन प्रस्तुत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC सोलन ने ठोडा तथा करयाला के संरक्षण पर दिया बल

सोलन :उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आज यहां आयोजित की गई।  मनमोहन शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ज़िला प्रशासन स्थानीय कला को विकसित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जितना शानदार विजयी जुलूस, उतना ही खर्चा नेताओं के खाते में : विजयी जुलूस में ढोल नगाड़ों, मिठाई व मालाओं के चुनावी खर्च में जुड़ेंगे पैसे

हिमाचल प्रदेश। विजयी जुलूस में बजने वाले ढोल, नगाड़े और बैंड तक का खर्चा नेताओं की जेब से निकलेगा। जलेबी, लड्डू और अन्य मिठाई बांटी तो उसका खर्च भी नेताओं के खाते में जुड़ेगा।...
article-image
पंजाब

ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसाइटी दसूहा की नई कार्यकारिणी समिति गठित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  ब्लड डोनर्स एंड वेलफेयर सोसाइटी दसूहा (रजि.) की एक महत्वपूर्ण बैठक विजय मार्केट, दसूहा में आयोजित की गई। यह बैठक सोसाइटी के संस्थापक मनीष कालिया के दिशा-निर्देशों के तहत चेयरमैन...
Translate »
error: Content is protected !!