चुवाड़ी में प्राकृतिक खेती से तैयार की गई हल्दी की खरीद में शुरू : 90 रूपए प्रति किलो तक की दर से होगा किसानों को भुगतान : डॉ ज्योति रंजन कालिया

by
एएम नाथ। चुवाड़ी : जिला चंबा के उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में प्राकृतिक खेती से तैयार की गई हल्दी की खरीद शुरू हो गई है जिसमें 22 मई को पहले दिन क्षेत्र के पांच किसानों से 12 क्विंटल हल्दी खरीदी गई है जिसके लिए किसानों को 90 रूपए प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी आत्मा परियोजना निदेशक चंबा डॉक्टर ज्योति रंजन कालिया ने दी।
 उन्होंने बताया कि हल्दी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 90 प्रति किलो न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है।
सरकार की इसी पहल के अंतर्गत आत्मा परियोजना द्वारा प्राकृतिक विधि से खेती कर रहे किसानों से चुवाड़ी में 22 से 25 मई तक हल्दी की खरीद की जा रही है। हल्दी की खरीद विषयवाद विशेषज्ञ कृषि कार्यालय परिसर चुवाड़ी में शुरू की गई है। डॉ ज्योति रंजन कालिया ने बताया कि ऐसे किसान जोकि गत एक वर्ष या उससे अधिक समय से प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं व सितारा प्रमाणित है ऐसे किसानों से ही प्राकृतिक खेती से उत्पादित हल्दी की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों से खरीदी गई हल्दी का लगभग आधा हिस्सा जायका प्रोजेक्ट के माध्यम से एफपीसी कंपनी भवारना को प्रोसेसिंग के लिए दिया जाएगा जबकि शेष लगभग आधा हिस्से के जिला के विभिन्न हिस्सों में प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों के माध्यम से प्रदर्शन प्लांट लगाए जाएंगे। डॉ ज्योति रंजन कालिया ने कहा कि प्राकृतिक खेती व फसलों की बिक्री के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कोई भी व्यक्ति खंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) और सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) से संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ सन्नी पटियाल, आत्मा उप परियोजना निदेशक महिमा घाबरू तथा खंड तकनीकी प्रबंधक नवनीत द्विवेदी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभु राम उत्सव के लिए अयोध्या से पहुंची ज्योति : बददी पहुंचने पर रामभक्तों ने किया भव्य स्वागत,

22 को दशहरा मैदान में स्थापना दिवस पर राम के रंग में डूबेगा बददी बददी, 10 जनवरी (तारा) : श्री राम सेना हिमाचल की ओर से आयोध्या से लाई गई ज्योति का बददी में पहुंचने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के रोहडू में मर्डर : आपसी झगड़े में नेपाली ने उत्तराखंड के कमल को तेजधार हथियार से मार डाला

एएम नाथ। शिमला : शिमला के रोहडू में आपसी झगड़े में नेपाली ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। तेजदार हथियार से हत्या करने के बाद आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत ऊना ज़िला में अभी तक 1250 से अधिक बच्चियों को लगी वैक्सीन

मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण पर विशेष फोकस रोहित जसवाल।  ऊना, 22 अगस्त. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला ऊना में चलाए जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर : आम आदमी पार्टी ने कर दिया एलान पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी होगी दिल्ली नेता प्रतिपक्ष

विधानसभा सत्र से पहले भाजपा की अहम बैठक, BJP दफ्तर में सीएम समेत मंत्री-विधायक पहुंचेनई नई दिल्ली ।  आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नेता...
Translate »
error: Content is protected !!