चम्बा में ई-कार्ट सेवा की शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी : पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल

by

युवाओं को रोजगार और शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगी ई-सेवा

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नगर परिषद चम्बा द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मिलेनियम गेट से ई-कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसे पर्यावरण संरक्षण एवं जनसुविधा की दृष्टि से एक सराहनीय कदम बताया।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सेवा शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने में सहायक सिद्ध होगी और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की पहल बेहद आवश्यक है। ई-कार्ट सेवा से न केवल शहरवासियों को सुविधाजनक आवागमन का विकल्प मिलेगा, बल्कि यह शहर के सौंदर्य और स्वच्छता को भी बनाए रखने में योगदान देगी।
उन्होंने बताया कि यह ई-कार्ट मेडिकल कॉलेज से भरमौर चौक तक संचालित होगा और इसका किराया मात्र 10 रुपये निर्धारित किया गया है, जिससे आम लोगों को किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और उन लोगों के लिए यह सेवा अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जिन्हें दैनिक आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने नगर परिषद और जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनहितकारी प्रयास विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार पिछले तीन वर्षों से बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ई-व्हीकल योजना के तहत युवाओं को लगभग 50 प्रतिशत सब्सिडी पर वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, भारती नैय्यर, ललित ठाकुर, सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सिंह सकलानी और वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरोली की निर्णायिक लड़ाई के लिए जुट जाए किसी से डरने की जरूरत नहीं यहां आपका पसीना गिरेगा मुकेश का खून वहेगा: मुकेश अग्रिहोत्री

जयराम ठाकुर की सरकार के छे महीने वचे है और फिर सरकार काग्रेस की होगी पूरे प्रदेश में हवाओं का रूख काग्रेस की और है: अग्रिहोत्री हरोली में माफिया व गुंडाराज्य चलाने वाले और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नम आंखों से दी विदाई: पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

ऊना : 4 अगस्त :- पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में DC कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू : प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों से 450 प्रतिभागी हुए शामिल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गया पंद्रह दिवसीय कैंप

गढ़शंकर। गांव सेखोवाल मेँ बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए गतके की ट्रेनिंग देने के लिए लगाए गए पंद्रह दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम दिन श्री गुरु रविदास जी...
Translate »
error: Content is protected !!