सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 20 की पार्कों में नई लाइट्स का उदघाटन किया, डार्क स्पॉट हुए खत्म

by

चंडीगढ़, 13 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करते हुए, अपनी सांसद निधि से जारी फंडों से सेक्टर 20 के विभिन्न पार्कों में लगाई गई नई लाइट्स का उदघाटन किया। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर तरुणा मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट के तहत 13 लाख रुपये की लागत से करीब 12 पार्कों में आधुनिक लाइट्स लगाई गई हैं। इन लाइट्स के लगने से क्षेत्र के डार्क स्पॉट पूरी तरह समाप्त हो गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को सुबह-शाम टहलने और अन्य गतिविधियों में काफी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए, जिन्होंने सांसद व पूर्व डिप्टी मेयर का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सराहना की। इसके अलावा, लोगों द्वारा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दे भी उठाए। इनमें सरकारी मकानों की रेनोवेशन की आवश्यकता, लंबे समय से खाली पड़े मकानों की जर्जर स्थिति, तथा सोलर लाइट्स के बावजूद अनावश्यक बिजली बिल आने की समस्या प्रमुख रूप से शामिल रही।

जिन सभी समस्याओं को सांसद मनीष तिवारी ने गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इन मुद्दों का जल्द समाधान कराया जाएगा। तिवारी ने कहा कि शहर का सर्वपक्षीय विकास उनके लिए प्राथमिकता है और इस दिशा में, फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास की राजनीति में विश्वास रखती है।

पूर्व डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में अन्य के अलावा, चंद्रमुखी शर्मा, रविन्द्र पाल सिंह पाली, डॉ ओ.पी वर्मा, सत्यवान सरोहा, राकेश सूद, अजय शर्मा, सुनील चोपड़ा, राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 21 ਕਿਲੋ ਗਾਂਜੇ ਅਤੇ 30 ਪੇਟੀਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 21 ਸਤੰਬਰ :ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਬਲ ਮਿਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਠਗੜ ਅਤੇ ਬੰਗਾ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਗਾਂਜਾ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਫੜਨ...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आम आदमी क्लीनिक में नियुक्त हुए 8 डॉक्टरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

होशियारपुर, 17 अगस्त :  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने वाले आम आदमी क्लीनिक लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा

नई दिल्ली :  जंतर-मंतर पर जारी जोरदार विरोध-प्रदर्शनों के बीच आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया...
article-image
पंजाब

आर. जे. क्रिएटर्स वखरा स्वैग एवं सिटी ग्रुप एचडीसीए के साथ मिलकर होशियारपुर को सेहतमंद करेंगे

सांसद डॉ. राजकुमार, विधायक जिंपा और डॉ.इशांक  बनेंगे समारोह की शान होशियारपुर : आर. जे. क्रिएटर्स बखरा स्वैग दिसंबर महीने में होशियारपुर के विकास के लिए एक यूनिक बिजनेस एग्जिबिशन का आयोजन कर रहा...
Translate »
error: Content is protected !!