13 लाख की धनराशि पांगी उपमंडल के विभिन्न पंचायतों के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि में व्यय होगी -सांसद प्रतिभा सिंह

by

पांगी, 22 नवंबर : सांसद, लोकसभा क्षेत्र मंडी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नें जनजातीय क्षेत्र पांगी उप मंडल में 7 विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सांसद निधि से 13 लाख रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है।
स्वीकृत कुल धनराशि में ग्राम पंचायत कुमार के परमार में खेल मैदान के निर्माण कार्य के लिए 2.50 लाख , ग्राम पंचायत पुर्थी के बसस्टैंड में सार्वजनिक शौचालय के लिए 2 लाख , ग्राम पंचायत करयास के कन्नाऊ में वर्षा शालिका के निर्माण में 2 लाख जबकि ग्राम पंचायत करेल के पुंटो गाँव में फारेस्ट गार्ड हट निर्माण में 2 लाख रूपए की धनराशि खर्च की जाएगी।
इसी तरह ग्राम पंचायत साहली के हिलौर गाँव में श्मशान घाट के लिए लिंक रोड बनाने में 1.5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत फिंडरू में फिंन्डपार गाँव में अधवारी से गोठियाणी तक सड़क निर्माण में 1.5 लाख और ग्राम पंचायत रेई में भगोट पुल से सम्पर्क मार्ग निर्माण में 1.5 लाख रुपए की धनराशि व्यय होगी। उन्होंने इन कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त की जान बचाने के लिए कनाडा की नहर में कूदा : तेज बहाव की वजह से खुद भी डूबा, दोनों युवकों की जान गई

चंडीगढ़:  पंजाब के बरनाला जिले के रहने वाले 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह की लाशीन नहर में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त की जान बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार मजबूत और स्थिर, भाजपा ने करे चिंता – भाजपा के भीतर ही असंतोष और बौखलाहट आ रही साफ नजर : नरेश चौहान

एएम नाथ।  शिमला, 16 दिसंबर । भाजपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू  के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं में जो छटपटाहट है, उससे उनकी अन्तर्कलह की पोल खुलती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही बागी कांग्रेसी विधायक पर वन विभाग का एक्शन : रवि ठाकुर के घर जाने वाली सड़क बंद

एएम नाथ । लाहौल स्पीति : विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही पूर्व विधायक रवि ठाकुर की पुश्तैनी जमीन को जोड़ने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। वन विभाग ने रास्ते में पत्थरों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरुद् सिंह ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली में सुनी जनसमस्याएं :सामुदायिक भवन बनाने का दिया आश्वासन

शिमला, दिसम्बर 10 – ग्रामीण विकास एवम् पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां सरस्वती पैराडाइज अंतरराष्ट्रीय स्कूल के सभागार में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली के बाशिंदों की जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अपने...
Translate »
error: Content is protected !!