13 हज़ार की रिश्वत लेने के आरोप में नायब तहसीलदार सहित चार विजिलेंस ने पकड़े

by

माहिलपुर। दो लोगों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए रिश्वत में लिए 13 हजार रुपये की राशि के साथ रंगे हाथ नायब तहसीलदार सहित चार गिरफ्तार । गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस टीम आंख झपकते ही नायब तहसीलदार व अन्य को गिरफ्तार कर होशियारपुर लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक धर्म सिंह पुत्र करनैल सिंह रूपोवाल वासी वार्ड नं 13 माहिलपुर ने प्लाट की राजस्ट्री कराने के लिए तहसीलदार द्वारा साढे छह हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस होशियारपुर को दी थी। सोमवार को जैसे ही माहिलपुर तहसील में नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया तो लोग हैरान रह गए। तहसील में व्यप्त अनियमितताओं की शिकायत लोग अक्सर करते थे। नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने रजिस्ट्री के पैसे पकड़ने के लिए निजी व्यक्ति रखा हुआ था। रिश्वत लेने के आरोप में चार लोगों को पकड़ा गया है। इसमे नायब तहसीलदार संदीप कुमार, रजिस्ट्री क्लर्क मनजीत, वसीका नवीस राजिंदर व नायब तहसीलदार द्वारा निजी तौर पर रखा गया व्यक्ति बलविंदर सिंह है। विजिलेंस टीम की अगुवाई डीएसपी विजिलेंस होशियारपुर निरंजन सिंह व डीएसपी विजिलेंस नवाशहर सुखविंदर सिंह कर रहे थे और एएसआई अजयपाल सिंह भी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोटरी क्लब मिड टाउन के प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के तहत कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों को चश्मे वितरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक कल्याण प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के अंतर्गत रोटरी क्लब होशियारपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलिमेंट्री स्कूल शिमला पहाड़ी चौक, बहादुरपुर के...
article-image
पंजाब

बिंजो में मिला भाजपा उमीदवार निमिषा मेहता को जोरदार समर्थन।

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही भाजपा की उमीदवार निमिषा मेहता अपने साथियों के बिंजो गांव में प्रचार के लिए पहुंची। इस दौरान गांववासियों ने बड़ी संख्या में उनकी रैली में...
article-image
पंजाब

बंगा का व्यापक विकास चल रहा है- प्रमुख सचिव हुसन लाल

बंगा :31 दिसंबर :मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल ने आज बंगा का व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। डॉ बीआर अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब भरोमाजरा द्वारा...
article-image
पंजाब

2 मई से सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह फैसला विदेशों की तर्ज

पंजाब सरकार ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर पहली बार सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। दो मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ सात...
Translate »
error: Content is protected !!