14वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 19 जनवरी : आज नूरपुर में 14वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), नूरपुर के कैंप परिसर में एनडीआरएफ का 21वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर संतोष, सहायक सेनानी (जीडी) के नेतृत्व में एक भव्य एवं आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी रजनीश शर्मा, ऑफिसर कमांडिंग, 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा ली गई।
इस अवसर पर ऑफिसर कमांडिंग ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों को एनडीआरएफ के 21वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि 19 जनवरी 2006 को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत एनडीआरएफ की स्थापना की गई थी तथा प्रत्येक वर्ष 19 जनवरी को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की स्थापना देश में उत्पन्न होने वाली विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित प्रतिक्रिया प्रदान कर जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले वर्षों में एनडीआरएफ ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक अग्रणी आपदा प्रबंधन बल के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
एनडीआरएफ आपदा प्रतिक्रिया अभियानों में मानव जीवन एवं राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देश में किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए यह बल सदैव अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य करता है। इसके अतिरिक्त, एनडीआरएफ द्वारा अन्य देशों में भी आपदा के समय सहायता प्रदान की जाती है तथा विभिन्न सुरक्षा बलों, आपदा मित्रों एवं राज्यों के आपदा प्रतिक्रिया बलों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ का ध्येय वाक्य “आपदा सेवा सदैव सर्वत्र” है। 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ, जसूर (नूरपुर), जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में सभी प्रकार की आपदाओं में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सदैव तत्पर रहती है।
समारोह के समापन अवसर पर रजनीश शर्मा, ऑफिसर कमांडिंग ने सभी अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों को बल के 21वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज पर स्थापित होगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा : वीरभद्र सिंह फाउंडेशन देगा पैसा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा दौलत सिंह पार्क में हिमाचल...
हिमाचल प्रदेश

हवा में दूसरा फायर ,छर्रे चचेरे भाई के कंधों पर , हालत खतरे से बाहर : बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में फायर

देहरा : ग्राम पंचायत लग बलियाना में सोमवार रात को बहन की शादी में मिलनी रस्म के दौरान भाई ने बंदूक से हवा में दूसरा फायर करते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और छर्रे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंकों ने 4637.49 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके की 54.97 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की : DC आदित्य नेगी

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित शिमला, 29 दिसम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

एएम नाथ। चम्बा : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए बीडीओ कार्यालय मैहला में महिला एवं बाल...
Translate »
error: Content is protected !!