14 इंजेक्शन व 510 नशीली गोलियां के साथ दो गिरफ्तार

by
गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध 14 इंजेक्शन व 510 नशीली गोलियां बरामद कर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
दर्ज मामले के अनुसार एसआई बलजिंदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ कोटफातुही नहर के रास्ते नगदीपुर जा रहे थे इस दौरान सामने से पैदल चलकर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर खेतो में भाग गए। पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें काबू में कर तलाशी ली तो उनके पास से 14 नशीले इंजेक्शन व 510 नशीली गोलियां बरामद हुई। दोनो की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ मंगा पुत्र कुलविंदर चंद व रमनदीप सिंह उर्फ रोमा पुत्र रेशम सिंह वासी नगदीपुर थाना माहिलपुर के रूप में हुई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तहसीलदारों की हड़ताल गैर कानूनी : सरकार ने की घोषणा, नो वर्क नो पे, हड़ताल का समय रहेगा ब्रेक इन सर्विस

गढ़शंकर : गत दिनों से हड़ताल पर गए तहसीलदारों पर पंजाब सरकार ने सख्ती करने की तैयारी कर ली है। सरकार ने हड़ताल पर गए मुलाजिमों को तुरंत काम पर लौटने का आदेश दिए...
article-image
पंजाब

प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

तरनतारन। विदेश में बैठकर रंगदारी वसूल रहे गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश प्रकाश सिंह गोल्डी और लवप्रीत सिंह लव घायल हो गए।...
article-image
पंजाब

5 अनधिकृत कॉलोनियों को तोड़ा : नगर निगम होशियारपुर की सीमा से बाहर, जिला नगर योजनाकार के रेगुलेटरी स्टाफ ने की कार्रवाई

होशियारपुर, 7 जुलाई: पंजाब सरकार द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के तहत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर राहुल चाबा के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, होशियारपुर के रेगुलेटरी स्टाफ...
article-image
पंजाब

बजट की प्रतियां फूंक प्रदर्शन कुलहिंद किसान सभा ने किया : किसानों के साथ किये वायदों को भुलाकर किसानों के साथ धोखा कर रही

गढ़शंकर – गढ़शंकर में कुल हिंद किसान सभा के राज्यस्तरीय आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाये गए बजट की प्रतियां भज्जल गांव में फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सदस्यों को संबोधित करते...
Translate »
error: Content is protected !!