14 की बजाय 13 अक्टूबर को चंबा आ सकते प्रधानमंत्री : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा में अधिकारियों की समीक्षा ली बैठक

by

चंबा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हिमाचल दौरे में हल्का बदलाव हो सकता है। अब वे 14 की बजाय 13 अक्टूबर को चंबा आ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय चुनाव आयोग 14 अक्टूबर को गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर सकता है। इसे देखते हुए 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री का चंबा दौरा तय किया जा रहा है। हालांकि अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से दौरे की क्लीयरेंस मिलनी है।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 180 मेगावाट की बजोली जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जबकि 48 मेगावाट की चांजू-III जल विद्युत परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री PMGSY-3 का शुभारंभ भी करेंगे। PMO से प्रधानमंत्री के दौरे की क्लीयरेंस मिली तो उनका 16 दिन में यह तीसरा हिमाचल का दौरा होगा।

प्रधानमंत्री चुनाव आचार संहिता लगने से पहले एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट चंबा में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मशहूर चंबा चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे। DC चंबा डीसी राणा ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों संबंधी प्रस्तुति समीक्षा बैठक में दी। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने यातायात योजना संबंधी प्रेजेंटेशन दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसोल में घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ : आरोपी हरियाणा

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने पहुंची एक दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन को बड़ा झटका : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरने से कर लिया किनारा

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से यहां प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं में आपसी फूट पड़ गई है। बताया जाता है कि 10 संगठनों द्वारा इस आंदोलन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8,883 पात्र श्रमिकों को 32.32 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने वितरित किए : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (एचपीबीओसीडब्ल्यू) के माध्यम से श्रमिकों को 32.32 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्घटनाओं का जिला शिमला का आंकड़ा 239, 1 जनवरी से 30 अक्टूबर 2023 तक : DC आदित्य नेगी

शिमला 28 नवंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित सड़क सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!