14 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : DC मुकेश रेपसवाल

by
उपायुक्त  ने निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के  दिए निर्देश ,  पांच विभिन्न स्थानों में भारी भूस्खलन एवं  बाढ़  के आधार पर  होगें राहत एवं बचाव कार्य
एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने आठवीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज  को लेकर आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ वर्चुअल रूप से आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज के पश्चात  राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में  ज़िला आपदा प्रबंधन  से  संबंधित अधिकारियों के साथ मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन  के संबंध में बैठक की।
उन्होंने बताया कि चंबा  में 14 जून को  पांच विभिन्न स्थानों में भारी भूस्खलन एवं  बाढ़ को आधार मानकर  मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि चूंकि प्राकृतिक आपदाएं  मानवीय जीवन और  बुनियादी ढांचे के लिए खतरा रही हैं।  ऐसे में इस तरह के  पूर्वाभ्यास  वास्तविक आपदाओं के दौरान  राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर  महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं ।
मॉक एक्सरसाइज के दौरान किये जाने वाले आवश्यक प्रबन्ध- व्यवस्थाओं की समीक्षा  करते हुए   उपायुक्त ने  सभी  संबंधित अधिकारियों से राष्ट्रीय  आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश जारी किये।
उन्होंने स्टैजिंग एरिया में सभी हित धारक विभागों के अधिकारियों को आवश्यक मशीनरी और  सहायक उपकरणों  इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिचित् करने को कहा।
बैठक में स्टैजिंग एरिया सहित सभी पांचों आपदा प्रभावित स्थानों पर  किए जाने वाले सभी आवश्यक  प्रबंधों  को सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त ने लोक निर्माण  विभाग, पुलिस विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
उन्होंने बताया कि स्टेजिंग एरिया, रिलीफ एवं मेडिकल कैंप को पुलिस मैदान   वारगाह  में बनाया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि  मेगा मॉक एक्सरसाइज में   प्रदेश पुलिस, होमगार्ड के जवानों सहित आपदा मित्र तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं  सेवकों को भी शामिल किया जाएगा।  सैन्य बलों तथा अर्ध सैन्य बलों के  अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे ।
मुकेश रेपसवाल ने  बताया कि  मेगा मॉक एक्सरसाइज  के लिए   परेल घार ,   शीतल पुल के समीप माई का बाग, पक्का  टाला के समीप साल  खड्ड,  चेमरा पावर स्टेशन-2 के समीप होटल  एरीना तथा गांव  क्याणी- राजपुरा को चयनित किया गया है ।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा  अरुण शर्मा, कमांडेंट होम गार्ड विनोद धीमान, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण  डा. जयवंती ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजीव शर्मा  सहित ज़िला आपदा प्रबंधन से संबंधित  अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुआ के नवाब सिंह से थे अवैध संबंध , भतीजी के मेडिकल से किया मना – भतीजी को नवाब सिंह तक पहुंचाने वाली बुआ ने क्या-क्या बताया

कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के डिग्री कॉलेज में रात के वक्त अपने साथ नाबालिग भतीजी को ले जाने वाली आरोपी बुआ को पुलिस ने आखिर बुधवार को तिर्वा से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में शहर से लेकर गांव तक एकसमान विकास होगा : सुधीर शर्मा

टंग नरवाणा को सामुदायिक भवन, पुलिस स्पोट्र्स मीट के समापन में की शिरकत धर्मशाला, 30 नवंबर। समूचे धर्मशाला हलके का समग्र विकास किया जा रहा है। पर्यटन मानचित्र पर धर्मशाला को अव्वल बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत के अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने दिलवाई शपथ

उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*एडीसी का ’कॉल बिफोर यू डिग’ ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर : भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खुदाई कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति से बचाव हेतु ’कॉल बिफोर...
Translate »
error: Content is protected !!