14 माह में ही फ्लॉप हो गई सीएम सुक्खू की फिल्म –  हमीरपुर के 3 विधायक कर गए सरकार को नमस्ते बोले, जो वार्ड का चुनाव तक न लड़े उन्हें केबिनेट रैंक के साथ दिए औहदे : जयराम

by
एएम नाथ। धर्मशाला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू आजकल बड़े उत्साहित हैं और कह रहे हैं कि जयराम की फिल्म फ्लॉप होने वाली है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने तो 5 साल का कार्यकाल पूरा किया, जबकि सुक्खू की आपकी फिल्म को 14 माह में ही फ्लॉप हो गई। शुक्रवार को धर्मशाला के कचेहरी अडडा में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम के गृह जिला हमीरपुर के तीन विधायकों ने सरकार को नमस्ते कह दिया और अपनी राह पर चल दिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू जी यह सब जो हुआ है, यह सब आपकी कृपा से हुआ है। जो वार्ड का चुनाव नहीं लड़े, उन्हें केबिनेट रैंक के साथ औहदे देकर सचिवालय में बिठाया गया है।
जयराम ने कहा कि कांग्रेस अपने कांगड़ा-चंबा के प्रत्याशी को आसमां में उड़ा रही है, जबकि हमारा प्रत्याशी पैदल चलते हुए आगे बढ़ रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में कांगड़ा-चंबा से जीत ऐतिहासिक होगी, जिसमें सभी का योगदान जरूरी है।  जयराम ठाकुर ने कहा कि 4 जून को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे, उसी दिन हिमाचल में में भाजपा की सरकार बनने का मार्ग तैयार हो जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान शिव का मंदिर जिस पर हर 12 साल में गिरती बिजली : खंडित होता है शिवलिंग, फिर होता चमत्कार

एएम नाथ। कुल्लू : देश में भगवान शिव के कई मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं, जो चमत्कारिक हैं। इन मंदिरों के बारे में कई कथाएं और कहानियां प्रचलित हैं। भगवान शिव का...
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई के युवाओं को नैस्ले इंण्डिया में 16 को, 22 को एनएफएल व बीबीएबी में मिली अप्रिटिंगशिप

ऊना I  लॉकडाऊन के इस समय में यहां कई लोग रोजगार से वेरोजगार हो रहे हैं वहीं सन्तोषगढ स्थित हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल : हरोली में तीनों दिशाओं में कॉलेज, 5 साल के भीतर हरोली के हर घर और हर खेत को पानी पहुंचाया जाएगा

बीटन : संत ढांगूवाला गवर्नमेंट कॉलेज बीटन के वार्षिक समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर-पांगी में बच्चों के लिए बड़ी सौगात : विधायक डॉ. जनक राज के प्रयासों से शुरू होगी OT और स्पीच थेरेपी

एएम नाथ । चम्बा :  भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. जनक राज के सतत प्रयासों से क्षेत्र के बच्चों को एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिलने जा रही है। विधायक की मांग पर...
Translate »
error: Content is protected !!