14 सितम्बर को 11वां विशाल अलौकिक जागरण होशियारपुर के बड़े हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड में करवाया जा रहा – तरुण खोसला

by
होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  श्री बालाजी सेवा परिवार सोसायटी रजि एवं श्री बालाजी दरबार शीतला मंदिर होशियारपुर की ओर से 14 सितम्बर दिन शनिवार को बड़े हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में श्री बालाजी का विशाल जागरण करवाया जा रहा है। बालाजी के भक्तजनों एंव प्रधान तरुण खोसला की अध्यक्षता में करवाए जा रहे। इस जागरण सम्बंधित जानकारी देते हुए प्रधान तरुण खोसला ने बताया कि श्री बालाजी सेवा परिवार की तरफ से यह 11वां विशाल अलौकिक जागरण होशियारपुर के बड़े हनुमान मंदिर दशहरा ग्राउंड में करवाया जा रहा है जिसमें विख्यात गायक घनैया मित्तल व दीपक सरगम जालंधर वाले अपने भजनों से आई हुई संगत को निहाल करेंगे।
इस उपलक्ष्य में 14 सितम्बर को एक शोभायात्रा 1 बजे शीतला माता मंदिर होशियारपुर से निकाली जाएगी जोकि शहर के मुख्य मुख्य बाज़ारो से होती हुई जागरण स्थल पर जा कर विश्रमित होगी । इस मौके पर प्रधान तरुण खोसला, आशु अग्रवाल, रवि गुप्ता, रतीश अग्रवाल, पुनीत गुप्ता,दीपक कुमार, पार्थ ठाकुर, नमन ठाकुर, माधव ठाकुर, युवराज सिंह ठाकुर, प्रिंस गुप्ता, दीपक गुप्ता, रिंकू, गुप्ता, अमित अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, संजीव सहदेव, सिकन्दर, मोहित मित्तल, राजन भसीन, ज्योति अग्रवाल, रुचि गुप्ता, मीनू गुप्ता, इशू गुप्ता, रीना गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, रूपाली, पारुल गुप्ता, अनिता गुप्ता, गीता, मन्नत इशू गुप्ता, मुस्कान आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 17 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 255 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना गढ़शंकर एसएचओ जैपाल ने प्रैस नोट जारी कर बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकाल तख्त ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता की जाहिर

अकाल तख्त साहिब ने संयुक्‍त किसान मोर्चा के संस्थापक जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता भी जाहिर की है। श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्ण मंदिर परिसर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सवा 5 साल बाद सजा ए मौत …पत्नी लाती थी बच्चे….JE पति करता कुकर्म, फिर डार्क वेब पर बिकती थीं चीखें

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के सूखे, शांत और आधे-अधूरे सपनों से भरे बुंदेलखंड में बसे शहर बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर ने बहुत कुछ देखा है. गरीबी, पलायन, सूखा और संघर्ष… लेकिन जो सच साल 2020...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झुंगिया अड्डा स्थित सीमेंट स्टोर पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

8 अक्टूबर को फायरिंग के बाद मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती गढ़शंकर, 29 अक्टूबर : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया में 8 अक्टूबर को सीमेंट की दुकान पर फायरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!