14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह का होगा आयोजन : कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित

by

अधिक जानकारी के लिए
01899-222280, 9816155910 पर किया जा सकता है संपर्क

एएम नाथ। चम्बा :  कमांडेंट होमगार्ड कुशल चंद ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत लोगों को आगजनी की घटनाओं से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि थीम विषय ‘एकजुट हों, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें’ पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन निबंध तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से केंद्रीय ऑनलाइन पंजीकरण बनाया गया है। पंजीकरण 11 अप्रैल को खोला जाएगा तथा प्रविष्टियां 16 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपलोड की जा सकेंगी।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को
प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100, द्वितीय पुरस्कार 3100 तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 रुपए प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की निरंतरता में जिला के सभी अग्निशमन केन्द्रों व पोस्टों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन होगा ताकि पर्यावरण को होने वाले नुकसान तथा संपत्तियों व जान-माल को आग से सुरक्षित रखा जाएगा। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए
01899-222280, 9816155910 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 महिला टीचर बर्खास्त : B.Ed. की हरियाणा से बनवाई थी फर्जी डिग्री

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत दो प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) को बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर बर्खास्त किया है। 16 जुलाई, 2024 को दोनों महिला शिक्षकों...
हिमाचल प्रदेश

निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश, 15 फरवरी तक जमा करवायें मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी आवश्यक दस्तावेज़: देवेंद्र चंदेल

ऊना: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी सत्र 2022-23 के लिए मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी सभी दस्तावेज़ 15 फरवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले मंत्री वीरेंद्र कंवर, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

ऊना (15 जुलाई)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SP ने एक-एक करके खोले राज -पंचकूला हत्याकांड: 7 शवों का निकला देहरादून से गहरा नाता

देहरादून : पंचकूला में एक परिवार के सात सदस्यों द्वारा कथित आत्महत्या के मामले पर, देहरादून के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार ने कहा कि परिवार कुछ समय के लिए कौलगढ़ में किराए के...
Translate »
error: Content is protected !!