14 हजार420 बोतल शराब के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

by

नावादा : जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी के प्रयास को विफल किया गया। यह कार्रवाई रजौली समेकित चेक पोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

             ट्रक संख्या: JH09M1878) की तलाशी के दौरान मकई और भूसे की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब के कार्टून पाए गए। तलाशी प्रक्रिया के दौरान ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद उत्पाद विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। 3481.2 लीटर शराब बरामद किए गए,जो 14,420 बोतलों में भर था। अधिकारियों ने बताया कि मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की, 375 एमएल (190 कार्टून, प्रत्येक में 24 बोतल) = 1710 लीटर। मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की, 180 एमएल (205 कार्टून, प्रत्येक में 48 बोतल) = 1771.2 लीटर बरामद किए गए। सुखवीर सिंह नामक शराब तस्कर गिरफ्तार किया गया। जो पंजाब के पटियाला जिले के रहने वाला गुरु शरण सिंह का पुत्र बताया जाता है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि शराब चौपारण, हजारीबाग, झारखंड से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। उसने बताया कि यह काम सुमनदीप नामक व्यक्ति के निर्देश पर किया जा रहा था। अभियुक्त को नया मोबाइल और सिम नंबर देकर भेजा गया था, जबकि उसका मूल मोबाइल उससे ले लिया गया था।               इस सफल अभियान में 3481.2 लीटर अवैध विदेशी शराब को जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है। जिला प्रशासन इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वाहन जांच दल का नेतृत्व बब्लू कुमार अवर निरीक्षक मद्य निषेध ने किया और जांच में सक्रिय सहयोग सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध सौरभ कुमार, राकेश कुमार और अंकित कुमार ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटापा कम करने की सफलता में उन्नत फार्मूला से आयेगा क्रांतिकारी बदलाव : डॉ. अमित गर्ग

रोहित भदसाली।  होशियारपुर: उन्नत फॉर्मूलेशन ‘ओज़ेम्पिक ऑन स्टेरॉयड ‘ मोटापा कम करने के लिए वर्तमान उपचारों में लगने वाले समय की तुलना में आधे समय में अभूतपूर्व परिणाम देकर वजन घटाने की सफलता में...
पंजाब

मकान खरीदने को दिए 3 लाख रुपए : पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री करवाने से मुकरा : मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिव निकेतन निवासी...
article-image
पंजाब

पंचायत चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने कर दी बड़ी घोषणा :शपथ पत्र में तथ्य गलत पाए जाने पर जीत गए तो भी रद्द हो गया नतीजा – राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी की जगह कहा दे सकते स्वयं घोषणा पत्र

गढ़शंकर : पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त ने एनओसी को लेकर बड़े बदलाव करते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए साफ़ कर दिया कि...
article-image
पंजाब

Harjinder Singh took over as

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /July 27 Under the transfers made in the Education Department by the Punjab Government, Harjinder Singh took over as DEO (Elementary). On this occasion, the staff members congratulated him and said...
Translate »
error: Content is protected !!