14 आरोपियों को पहुंचाया सलाखों के पीछे : श्रीगंगानगर में मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोपियों पर पुलिस प्रशासन का बड़ा एक्शन

by

पुनीत महाजन , चंडीगढ़ : श्रीगंगानगर में एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर श्रीगंगानगर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

14 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। वहीं जिन होटलों में जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया, उन पर पुलिस और प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से जेसीबी व हाइड्रोलिक मशीने चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। बालिका से हुए जघन्य अपराध को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

होटल जॉय इन, होटल सफायर और बीरबल चौक स्थित होटल ड्रीम लैंड की अवैध व नियमों के विरुद्ध बनी बिल्डिंगों को जमींदोज कर दिया गया है।

जिला प्रशासन अब जिले भर में ऐसे होटल ऑन को भी चिन्हित कर रहा है जिनमें संदिग्ध गतिविधियां होने का अंदेशा है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से आम लोगों ने सराहना की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भज्जल में कबडी टूर्नामैंट 18 से 19 फरवरी को

गढ़शंकर : गांव भज्जल में बबर अकाली जत्थेदार हरनाम सिंह व ढाडी बमर सिंह शौंकी यादगारी कबडी टूर्नामैंट 18 से 19 फरवरी को करवाया जा रहा है। कमेटी टूर्नामैंट कमेटी के सदस्य व गांव...
article-image
पंजाब

मंदिर कमेटियों को पवित्र अक्षत कलश सांसद मनीष तिवारी ने भेंट किए : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा

माहिलपुर / गढ़शंकर, 8 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के माहलपुर सहित गणेशपुर और मोरांवाली गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने...
article-image
पंजाब

योग करे शरीर निरोग : डा. रघुवीर

गांवों में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गढ़शंकर: प्राइमरी हेल्थ सैंटर पोसी के सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में पीएचसी पोसी तथा 32 सब सैंटर तथा हेल्थ वैलनेस केंद्रों पर कम्युनिटी हेल्थ...
Translate »
error: Content is protected !!