14 लाख का कैश, 50 हजार रिश्वत लेने का आरोप; फिर दो दिन के रिमांड पर एसडीएम बटाला

by

गुरदासपुर। बटाला में सरकारी काम करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम द्वारा नगर निगम कमिश्नर कम एसडीएम बटाला को 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

उनके घर की तलाशी के दौरान रिश्वत के 50 हजार के अलावा 13.50 लाख रूपए कैश (कुल 14 लाख रुपए) बरामद हुए थे। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर तीन दिम के रिमांड पर लिया गया था।

रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को एसडीएम को फिर से अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के और रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता अमरपाल सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी बीसीओ कांप्लेक्स बटाला ने बताया कि उसने नगर निगम बटाला में सड़कों का पैच वर्क और मरम्मत का काम किया था।

इसके दो बिल बने थे। पहला 1,87,483 रुपये और दूसरा 1,85,369 रुपये (कुल रकम 3,72,852 रुपये) था। इसकी पेमेंट के लिए जब वह नगर निगम बटाला जाकर कमिश्नर से मिले तो उसे कहा गया कि पेमेंट लेने के लिए उन्हें बिल का 10 फीसदी यानी 37 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर देने होंगे।

इस बारे में वह एसडीओ रोहित उप्पल से मिले।इसके बाद उन्होंने बटाला में एक लाइट एंड साउंड शो के लिए कैमरा और उससे जुड़ा दूसरा काम भी किया। इसका 1,81,543 रुपए का बिल बकाया था।

इस तरह कुल राशि करीब 5,54,395 रुपये बकाया थी। इस पेमेंट संबंधी जब वह एसडीओ रोहित उप्पल से मिले, तो उन्होंने कहा कि कमिश्नर के आर्डर मानने होंगे। कमिश्नर से मिलने पर वह बकाया रकम देने के लिए नौ फीसदी रिश्वत लेने को तैयार हो गए।

शिकायतकर्ता रिश्वत देकर अपना काम नहीं करवाना चाहता था। इसलिए वह विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर के आफिस में गया और रिश्वत के तौर पर इस्तेमाल होने वाले 50 हजार रुपये पेश किए और वीबी यूनिट गुरदासपुर में अपना बयान दर्ज कराया।

इसके बाद इस मामले में आरोपित कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद कमिश्नर कम एसडीएम बटाला विक्रमजीत सिंह पंथे को जांच अधिकारी ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की आगे की तलाशी में घर से 13.50 लाख रुपये की राशि भी बरामद हुई। आरोपित के खिलाफ पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘मेरे जीजाजी को कर रहे 10 साल से परेशान…’..रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुग्राम के एक रियल एस्टेट सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोपपत्र दायर किए जाने के बाद अपने बहनोई व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा...
article-image
पंजाब

10 साल की सजा सुनाते ही भागा कैदी, नायब कोर्ट व वकील के मुंशी ने दबोचा

कपूरथला । कपूरथला कोर्ट परिसर में एक एनडीपीएस के हवालाती को एडीशनल सेशन जज की अदालत द्वारा 10 साल की सजा सुनाए जाने पर हवालाती फरार होने लगा, लेकिन कैदी के फरार होते ही...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने चार दिवसीय सभ्याचारक व खेल मेले का पोस्टर किया जारी

गढ़शंकर। बीत इलाके के गावं अचलपुर में हर वर्ष लगते एतिहासिक व विरासती मेले छिंज छराहा दी में बीत भलाई कमेटी व बापू कुंभ दास स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे सभ्याचारक व...
Translate »
error: Content is protected !!