14 वर्षीय नाबालिगा से गांव के लड़कों ने किया दुष्कर्म

by

अबोहर : अबोहर में एक 14 वर्षीय नाबालिगा से रेप की घटना की सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आते एक गांव में एक नाबालिगा के साथ गांव के ही लड़कों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

नाबालिगा को उसके परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना खुईयां सरवर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार करीब 14 वर्षीय नाबालिगा ने बताया कि आज सुबह जब वह अपनी दादी के घर पैदल जा रही थी तो इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए जिनमें से एक युवक ने उसे पकड़कर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और उसे दूर खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे गांव के निकट छोड़कर भाग गए।

उसने घर पहुंचकर इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी, जिन्होंने तुरंत उसे उपचार व मैडीकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका मैडीकल किया जा रहा है। थाना खुईयां सरवर प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की सूचना मिली है।

पुलिस कर्मचारी नाबालिगा के बयान दर्ज कर रही है और उसके बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शीघ्र उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में फेसलेस RTO सेवाओं की शुरुआत, घर बैठे करें सभी कार्य

लुधियाना : पंजाब सरकार ने राज्य के निवासियों को एक महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए फेसलेस RTO सेवाओं की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत, नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, ट्रांसफर,...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने वित्त मंत्री से की मुलाकात : जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लिए विशेष प्रोत्साहन और उद्योग तथा किसानों के लिए प्रोत्साहन की मांग की

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी चर्चा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर...
article-image
पंजाब

पंजाब के 3 जिलों में कल येलो अलर्ट….होशियारपुर, पठानकोट और रूपनगर में होगी भारी बारिश

अमृतसर  : पंजाब में शनिवार उत्तरी और मध्य हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जबकि दक्षिण-पश्चिमी मालवा के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।...
article-image
पंजाब

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की रछपाल कौर को अध्यक्ष व निरंजन कौर महासचिव सर्बसमिति से बनी

जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर की 17 मैंबरी कमेटी चयनित गढ़शंकर : जनवादी स्त्री सभा तहसील गढ़शंकर का डेलीगेट इजलास आयोजित किया गया। जिसकी अगुवाई कमलजीत कौर, रछपाल कौर व जसविन्द्र बोड़ा ने की।...
Translate »
error: Content is protected !!